{"_id":"5b5ec0054f1c1b27618b793e","slug":"kailash-yatra-passengers-stopped-helicopter-returned-due-to-bad-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम के कारण लौटा हेलीकाप्टर, पिथौरागढ़ से कैलाश यात्रियों को ले जाया जा रहा था गुंजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम के कारण लौटा हेलीकाप्टर, पिथौरागढ़ से कैलाश यात्रियों को ले जाया जा रहा था गुंजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब मौसम के कारण दसवें दल के कैलाश यात्रियों को पिथौरागढ़ से गुंजी ले जा रहे हेलीकाप्टर को आधे रास्ते से लौटना पड़ा। इसके चलते तीसरे दिन भी कैलाश यात्री गुंजी नहीं जा सके। हेलीकाप्टर नहीं पहुंचने के कारण सातवें दल के यात्री पिछले तीन दिन से गुंजी में ही फंसे हैं।
विज्ञापन
रविवार को सुबह के समय मौसम खराब था। पिथौरागढ़ से दसवें दल के यात्रियों को लेकर एक हेलीकाप्टर ने सुबह गुंजी के लिए उड़ान भरी थी। मौसम खराब होने से हेलीकाप्टर को लौटना पड़ा। हेलीकाप्टर नहीं पहुंचने के कारण यात्रा पूरी कर भारत लौटे सातवें दल के यात्री तीन दिन से गुंजी में फंसे हुए हैं। कैलाश यात्रा का आठवां दल तकलाकोट पहुंच गया है। यह दल सोमवार को दार्चिन पहुंचेगा। नवां दल नाविढांग में है।
विज्ञापन
आईटीबीपी के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार उच्च हिमालयी क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। रविवार सुबह नैनीसैनी हवाई पट्टी में दसवें दल के कैलाश यात्रियों ने यात्रा के नोडल अधिकारी और पर्यटक विश्राम गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में हिमालय बचाओ अभियान की शपथ ली। यहां वायु सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन