{"_id":"58c943424f1c1b4c7d32a0fe","slug":"kailash-vijayvargiya-s-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो मोदी जी ने कहा, राहुल गांधी ने कर दिखाया - विजय वर्गीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो मोदी जी ने कहा, राहुल गांधी ने कर दिखाया - विजय वर्गीय
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 15 Mar 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी फेल नहीं, पास हुए हैं। पीएम मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत अभियान की तरफ इशारा करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि मोदी जो बोल रहे हैं, राहुल गांधी वह करके दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
हरिद्वार में एक ब्रह्मलीन संत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे विजयवर्गीय ने पत्रकारों से बातचीत में उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार गिरने के दौरान राज्यपाल की भूमिका को संदिग्ध करार दिया। साथ ही ईवीएम में गड़बड़ी जैसे आरोपों को सिरे से खारिज किया।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उत्तराखंड में हरीश रावत सरकार को लेकर पहले से ही जनता में आक्रोश था। इसी कारण कांग्रेस के 11 विधायक हमारे साथ आ गए थे। राज्यपाल ने उन्हें पूरा पूरा मौका दिया कि वह विधायकों की सदस्यता खत्म कर दें।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में विजयवर्गीय ने कहा कि मुझे लगता है कि राज्यपाल ने हमारे साथ न्याय नहीं किया था। राज्यपाल बदलने के सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय का कहना था कि वे बदले की भावना से काम नहीं करते। चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस में आमूल चूल परिवर्तन को लेकर पूछे गए सवाल के बारे में विजयवर्गीय ने चुटकी ली और कहा कि राहुल विदेश में छुट्टी मनाएंगे और फिर सब भूल जाएंगे। कहा कि राहुल क्या करेंगे यह तो सोनिया गांधी भी नहीं बता सकती, तो हम कैसे बता सकते हैं।
उन्होंने दावा किया कि उड़ीसा, बंगाल, कर्नाटक में भी हम सरकार बनाएंगे। कांग्रेस, सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी की ओर से ईवीएम गड़बड़ी के आरोपों को गलत बताते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि ऐसे आरोप कांग्रेस पंजाब में क्यों नहीं लगा रही है। दिल्ली में जब 67 सीटें जीती तब आम आदमी पार्टी ने यह सवाल क्यों नहीं उठाया।
राम मंदिर निर्माण को पूर्ण समर्थन
विजयवर्गीय ने कहा कि राम मंदिर निर्माण को उनका पूर्ण समर्थन है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है और कोर्ट भाजपा के अंडर काम नहीं करता है, वह एक स्वतंत्र संस्था है। हम कोर्ट से जल्द सुनवाई का आग्रह कर सकते हैं। इसके बाद ला एंड आर्डर व सामाजिक समरसता के ताने बाने को भी देखा जाएगा। उन्होंने हम अपनी विचारधारा पर कायम हैं। धारा 370 हटनी चाहिए और समान नागरिक संहिता भी लागू होनी चाहिए। इसके लिए अनुकूल वातावरण का इंतजार करना होगा।