फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kailash Mansarovar Yatra will start from 30th June Uttarakhand News in hindi

उत्तराखंड: 30 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, प्रदेश सरकार व विदेश मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से होगी

Tue, 22 Apr 2025 11:35 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 22 Apr 2025 11:35 AM IST
सार

देश सरकार व विदेश मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से 30 जून से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होगी। 50-50 यात्रियों के पांच दल यात्रा करेंगे।

विज्ञापन
Kailash Mansarovar Yatra will start from 30th June Uttarakhand News in hindi
कैलाश मानसरोवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार कैलाश मानसरोवर यात्रा 30 जून से शुरू होगी। यात्रा का संचालन प्रदेश सरकार व विदेश मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदि कैलाश यात्रा से कोविड काल से बंद मानसरोवर यात्रा को संचालित करने की राह आसान हुई है।

विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख पास से प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा कोविड महामारी के कारण वर्ष 2020 से संचालित नहीं हो पाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रयास से इस बार यह यात्रा 30 जून से शुरू हो रही है। सोमवार को नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय में आयोजित बैठक में कैलाश मानसरोवर यात्रा-2025 के संचालन के लिए विचार-विमर्श किया गया।

विज्ञापन


अंतिम यात्रा दल 22 को करेगा प्रस्थान
बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रा का संचालन कुमाऊं मंडल विकास निगम करेगा। यह यात्रा दिल्ली से प्रारंभ होकर पिथौरागढ़ के लिपुलेख पास मार्ग से संचालित की जाएगी। यात्रा में 50-50 यात्रियों के कुल पांच दल जाएंगे। कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाला पहला दल 10 जुलाई को लिपुलेख पास से होते हुए चीन में प्रवेश करेगा। अंतिम यात्रा दल 22 अगस्त को चीन से भारत के लिए प्रस्थान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्येक दल दिल्ली से प्रस्थान कर टनकपुर, धारचूला में एक-एक रात, गुंजी व नाभीढांग में दो रात रुकने के बाद (तकलाकोट) चीन में प्रवेश करेगा। कैलाश दर्शन के बाद वापसी में चीन से प्रस्थान कर बूंदी, चौकोड़ी, अल्मोड़ा में एक-एक रात रुकने के बाद दिल्ली पहुंचेगा।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: हल्की बारिश की संभावना...यहां करेगी गर्मी परेशान, 25 अप्रैल तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

प्रत्येक दल की 22 दिनों की यात्रा की जाएगी। यात्रा करने वाले सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण दिल्ली में किया जाएगा। इसके बाद पिथौरागढ़ के गुंजी पहुंचने पर आईटीबीपी के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed