फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kailash Mansarovar Yatra will be among strict security

तैयारियां पूरी, कड़ी सुरक्षा के बीच होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

Fri, 02 Jun 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 02 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Kailash Mansarovar Yatra will be among strict security
- फोटो : फाइल फोटो

कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर तैयार‌ियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्‍न होगी। कैलाश मानसरोवर यात्रियों के हर दल के साथ इस बार एसडीआरएफ के पांच जवान भी तैनात रहेंगे।

विज्ञापन


पिछली बार तक हर दल के साथ पुलिस के दो जवान रहते थे। इनमें से एक जवान यात्री दल के ठीक आगे और दूसरा जवान यात्री दल के ठीक पीछे चलता था। इस बार एसडीआरएफ के पांच जवान यात्री दल के साथ रहेंगे। यह दल के साथ ठीक बीच बीच में चलेंगे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने बताया कि इस बार कैलाश यात्रियों की सुरक्षा के लिए ज्यादा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रा ठीक मानसून सीजन में शुरू होती है और खतरनाक पैदल रास्तों से यात्रियों को जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि गुंजी तक यात्रियों की सुरक्षा पुलिस करेगी। गुंजी से आगे की जिम्मेदारी आईटीबीपी सातवीं वाहिनी संभालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुंजी का अस्थायी थाना यात्रा शुरू होने से पहले काम करने लगेगा। उसमें एक थाना प्रभारी समेत आठ पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का प्रथम दल 13 जून को आधार शिविर धारचूला पहुंचेगा।

जिला मुख्यालय में खुलेगा कंट्रोल रूम

Kailash Mansarovar Yatra will be among strict security

अगले दिन 14 जून को दल के सदस्यों की नारायण आश्रम होते हुए गाला पड़ाव के लिए रवानगी होगी। गाला से लेकर लिपुलेख दर्रे तक यात्रियों की सारी सुरक्षा भारतीय पुलिस और आईटीबीपी करेगी।

जिला मुख्यालय में खुलेगा कंट्रोल रूम
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला पुलिस मुख्यालय में कंट्रोल रूम खुलेगा। गुंजी तक की सारी सूचनाएं पुलिस अपने संसाधनों से एकत्र करेगी जबकि गुंजी से आगे की सूचनाओं को आईटीबीपी के माध्यम से एकत्र किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 जून से नियंत्रण कक्ष लगातार काम करने लग जाएगा। इसमें कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

वायरलेस से होगा संवाद
पिथौरागढ़। धारचूला से आगे किसी भी संचार कंपनी का नेटवर्क न होने के कारण पुलिस कई स्थानों पर अपने वायरलेस सेट स्थापित करेगी। इनमें तकनीकी कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। एसपी ने बताया कि पुलिस के पास अपना संचार सिस्टम मजबूत है। इसमें खराब मौसम में भी कोई खराबी नहीं आती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed