{"_id":"5b27fc634f1c1b2b428b593c","slug":"kailash-mansarovar-pilgrims-reached-gunji-by-helicopter","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश मानसरोवर यात्रा: वायुसेना के हेलीकॉप्टर से गुंजी पहुंचे दूसरे दल के 57 तीर्थयात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश मानसरोवर यात्रा: वायुसेना के हेलीकॉप्टर से गुंजी पहुंचे दूसरे दल के 57 तीर्थयात्री
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
kailash mansarovar pilgrims
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
57 सदस्यीय कैलाश यात्रियों के दूसरे दल को सोमवार को पिथौरागढ़ से वायु सेना के चार हेलीकॉप्टरों के जरिये गुंजी भेजा गया। पहला हेलीकॉटर 12 यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ एयरपोर्ट से सुबह 8:17 बजे गुंजी के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में मौसम साफ रहने पर सोमवार सुबह सात बजे वायु सेना के चार हेलीकॉप्टर पिथौरागढ़ हवाई पट्टी पर पहुंचे। हेलीकॉप्टरों के पहुंचने पर दूसरे दल के सभी यात्रियों को केएमवीएन के गेस्ट हाउस से एयरपोर्ट ले जाया गया। पहले हेलीकॉप्टर में 12 यात्री, दूसरे में 16, तीसरे में 14 और चौथे में 15 यात्री और केएमवीएन के दो गाइड गुंजी भेजे गए। एयरपोर्ट में व्यवस्था देखने के लिए प्रशासन की ओर से एसडीएम संतोष पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
एयर फोर्स के स्क्वाड्रन लीडर विनोद, ग्रुप कैप्टन मिस्टर गुरौं के निर्देशन में यात्रियों की ब्रीफिंग कराई गई। सामान की जांच के बाद यात्रियों को हेलीकाप्टरों से गुंजी के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर यात्रा के नोडल अधिकारी दिनेश गुरुरानी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 12:30 बजे सभी यात्री सकुशल गुंजी पहुंच गए।
विज्ञापन
पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद चखा
रविवार की शाम कुमाऊं मंडल विकास निगम के पिथौरागढ़ स्थित टीआरएच में यात्रियों को पहाड़ी व्यंजन परोसे गए। बुरांश का जूस भी पिलाया गया। यात्रियों ने पहाड़ी व्यंजनों की जमकर तारीफ की। इसके बाद यात्रियों ने पिथौरागढ़ शहर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण भी किया। सोर घाटी के सौंदर्य से यात्री अभिभूत नजर आए।