फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kailash kher making serial on lord shiva.

भगवान शिव को नए रूप में पेश करेंगे कैलाश, बनेगा सीरियल

Sat, 30 Jan 2016 04:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 30 Jan 2016 04:59 PM IST
विज्ञापन
kailash kher making serial on lord shiva.

प्रदेश सरकार की पहल पर विख्यात गायक एवं संगीतकार कैलाश खेर भगवान शिव को नए रूप में प्रस्तुत करने जा रहे हैं। टेलीविजन के इतिहास में पहली बार ऐसा सीरियल बनाया जा रहा है, जिसमें भगवान शिव से जुड़े पहलुओं को एकदम जुदा अंदाज में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


इस सीरियल में अनुपम खेर से लेकर विवेक ओबराय समेत कई नामचीन हस्तियों के साथ ही कई बड़े कलाकार भी अभिनय करते नजर आएंगे। अमर उजाला से विशेष बातचीत में कैलाश ने बताया कि बाबा केदारनाथ पर तैयार किया गया जय बाबा केदार गीत भी वह उत्तराखंड सरकार को उपहार स्वरूप देंगे।
विज्ञापन


कैलाश खेर ने बताया कि केदारनाथ पर उत्तराखंड सरकार के लिए भगवान शिव पर टेलीविजन सीरियल के रूप में एक सीरीज कर रहे हैं। इसके माध्यम से वह न केवल आस्था से जुड़े पहलुओं की पुनरावृत्ति करेंगे बल्कि भगवान शिव को नए रूप में भी प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जय-जय केदारा नाम से 'केदार एंथम' की खास पेशकश

kailash kher making serial on lord shiva.

टीवी सीरियल के 12 एपिसोड केदारनाथ सहित प्रदेश के कई तीर्थ स्थलों पर फिल्माए जा चुके हैं। सीरियल में विवेक ओबराय, अनुपम खेर, आशुतोष राणा के अलावा कुछ सरप्राइजिंग एलीमेंट्स (गोविंदा, विनय पाठक आदि) भी होंगे। अपने अंदाज में कैलाश ने इस सीरियल का मुख्य आकर्षण इसका संगीत बनाया है।

टीवी इतिहास में पहली बार ऐसा सीरियल प्रसारित होगा, जिसमें इस तरह का संगीत होगा। इसका एक गीत सोनू निगम गाएंगे। सीरियल में एक और मुख्य गीत ‘जय बाबा केदारा’ होगा, जिसे मिल सुर मेरा तुम्हारा गीत की तर्ज पर 12 नामचीन गायक अपनी आवाज में पिरोने जा रहे हैं। इस गीत में 12 गायक एक साथ प्रस्तुति देंगे।

केदारा एंथम इसका नाम रखा गया है। गाने के बोल हैं जय-जय केदारा। इसमें शंकर महादेवन, सोनू निगम, शान, सुरेश वाडेकर, श्रेया घोषाल, अनूप जलोटा, प्रसून जोशी, हेमामालिनी, अरिजीत सिंह, कैलाश खेर, बाबुल सुप्रियो, श्रीकांत अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। कैलाश खेर ने प्रदेश सरकार को यह केदारा एंथम उपहार स्वरूप भेंट करने की घोषणा की है।

कैलाश बोले, शिव तो सनातन हैं

kailash kher making serial on lord shiva.

भगवान शिव के भक्त कैलाश खेर का कहना है कि शिव कोई मूर्ति नहीं हैं, ना ही धार्मिक देवता। शिव का मतलब होता है कि जो शास्वत हो, जो आदी हो, अनंत हो, अजर हो, अमर हो, न पैदा होता हो, न मरता हो, जो सनातन है पुरातन है।

जो सीरियल वह बना रहे हैं उसमें भगवान शिव की पौराणिक एवं प्रमाणिक गाथा है, जिसे सिर्फ धर्म से नहीं जोड़ा जा सकता। आस्था से जोड़ा जाए तो बेहतर होगा। आस्था प्रेम की सर्वोपरि अवस्था होती है।

गुरु और शिष्य का, भक्त और भगवान का, प्रेम और प्रेमी युगल का, जो रिश्ता होता है वही भगवान शिव का उनके आराधकों से होता है। इस सीरियल की खास बात यह भी है कि इसका शूट रीयल लोकेशन पर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed