फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kaali Poster Controversy, Case filed against 11 including filmmaker Leena Manimekalai in Haridwar, Hindu Yuva Vahini

Kaali Controversy: धर्मनगरी में मां काली के भक्तों में आक्रोश, फिल्म निर्माता मणिमेकलाई समेत 11 के खिलाफ केस

Fri, 08 Jul 2022 10:38 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 08 Jul 2022 10:38 AM IST
सार

डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर को लेकर विवाद लगातार जारी है। इस पोस्टर पर मां काली को जिस तरह से दर्शाया गया है वह विवादों का कारण बन रहा है। धर्मनगरी हरिद्वार में भी मां काली के भक्तों में आक्रोश दिखा। यहां निर्माता लीना मणिमेकलई  सहित 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Kaali Poster Controversy, Case filed against 11 including filmmaker Leena Manimekalai in Haridwar, Hindu Yuva Vahini
काली फिल्म निर्माता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंचे हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां काली का पोस्टर में अपमान करने के मामले में फिल्म निर्माता लीला मणिमेकलाई समेत 11 के खिलाफ पुलिस ने हिन्दू युवा वाहिनी के संगठन मंत्री की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर किया है। कनखल थाना प्रभारी मुुकेश चौहान के मुताबिक विक्रम सिंह राठौर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री हिन्दू युवा वाहिनी स्थान सिद्धपीठ श्री दक्षिण काली मन्दिर चीला रेंज ऋषिकेश रोड हरिद्वार व आदिशक्ति महाकाली आश्रम कनखल ने  मामले शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


बताया कि फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई द्वारा मां काली का एक ऐसा पोस्टर जारी किया गया है जिसमें मां काली को सिगरेट पीते हुए अभद्र तरीके से दर्शाया गया है, जिससे करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई है। राठौर ने बताया कि यह पोस्टर दो जुलाई को रिलीज हुआ था और इसे कनाडा के एक 'प्रोजेक्ट अंडर द टैंट' के तहत प्रदर्शित किया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें....खौफनाक मंजर की गवाह तस्वीरें: उत्तराखंड में दिल दहला देने वाला हादसा, बिखरे पड़े शव देख कांप उठी लोगों की रूह
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन टोरंटो (कनाडा) के आगा खांन म्यूजियम में हुआ था। शिकायत मिलने के बाद कनखल पुलिस ने निर्माता लीना मणिमेकलाई , सहायक निर्माता, तीन को राइटर एडिटर सहित फिल्म काली की पूरी टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed