फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Just as MDDA will purchase the plants, it will also pay the

Dehradun News: पौध ही नहीं उनकी एक साल तक देखभाल की कीमत भी देगा एमडीडीए

Sat, 20 Jul 2024 04:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Just as MDDA will purchase the plants, it will also pay the
I- हर पौधा जीवित रहे, इसके लिए एमडीडीए ने शर्तों के साथ 70 हजार पौधों की खरीद के लिए निकाले टेंडर
विज्ञापन

I

I
I

I- सरकार की ओर से मानसून सीजन में रखा गया है एक लाख पौधे रोपने का लक्ष्यI

एमडीडीए जिस तरह से पौधों की खरीद करेगा, उसी तरह से एक साल तक उनकी देखभाल की कीमत भी देगा। इससे किसी भी पौधे को रोपने के साथ ही उसके जीने की भी गारंटी मिल जाएगी। ऐसी ही शर्त के साथ एमडीडीए टेंडर के माध्यम से 70 हजार पौधों की खरीद कर रहा है। जो मानसून सीजन में रोपे जाएंगे।


बरसात के समय पौधे रोपे जाने से उनके जीवित रहने की संभावना ज्यादा होती है। इसी के चलते प्रदेश सरकार ने मानसून सीजन में एक लाख पौधे रोपने की योजना बनाई है। इस योजना का क्रियान्वयन एमडीडीए कर रहा है। हाल ही में एमडीडीए ने 70 हजार पौधे खरीदने के लिए ई-टेंडर निकाले थे। जिसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई थी। लेकिन, अंतिम तिथि तक मात्र फर्म ने ही टेंडर डाले। नियमानुसार किसी टेंडर को जारी करने के लिए कम से कम तीन निविदाएं होनी जरूरी है। न्यूनतम टेंडर नहीं आने से प्रक्रिया को निरस्त करने के साथ ही नए सिरे से टेंडर जारी किए गए हैं। खास बात यह है कि पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदने से लेकर उन्हें सालभर तक पानी और खाद देकर देखभाल करने का जिम्मा भी नर्सरी अथवा फर्म का होगा। इसी आधार पर पौधों के रेट भी मांगे गए हैं। टेंडर में पौधों एवं उसके तने आदि की लंबाई भी निर्धारित की गई है। एमडीडीए के अधिकारियों का कहना है कि जो भी पौधे रोपे जाएंगे, वे सभी भलीभांति वृद्धि करेंगे। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि पहली बार में जल्दबाजी में टेंडर निकाले गए थे। इसलिए पर्याप्त संख्या में टेंडर नहीं आए हैं। अब दोबारा से शर्तों के साथ टेंडर जारी किए गए हैं। सरकार का लक्ष्य एक लाख पौधे रोपने का है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed