फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Junior National Rugby Sevens Championship in Doon

Dehradun News: दून में जूनियर राष्ट्रीय रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप सात सें

Sun, 06 Jul 2025 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Junior National Rugby Sevens Championship in Doon
दून एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के खेल के आयोजन की मेजबानी के लिए तैयार है। आगामी सात से नौ जुलाई के बीच महाराणा प्रताप एथलेटिक्स स्टेडियम में 10वां जूनियर (अंडर-18) राष्ट्रीय रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप (बालिका) का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर के 26 राज्यों से 350 से अधिक एथलीट और टीम के अधिकारी भाग लेंगे। भारतीय रग्बी फुटबाल यूनियन के अनुरोध पर खेल विभाग ने चैंपियनशिप के लिए स्टेडियम और उससे संबंधित बुनियादी ढांचे व मैदान के रखरखाव को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। रग्बी का खेल 38वें राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा रहा है। उस दौरान रग्बी के लिए गोल पोस्ट व अन्य तकनीकी उपकरण विदेशों से आयात किए गए थे। अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं की उपलब्धता के चलते फुटबॉल यूनियन ने देहरादून में राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप कराने के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया। बता दें कि राष्ट्रीय खेलों के बाद से देहरादून में शूटिंग, आइस स्केटिंग, आइस हॉकी, लयबद्ध जिमनास्टिक जैसे खेलों के राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताएं, ट्रायल और प्रशिक्षण शिविर आयोजित हो चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed