फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Juna Akhara Mahamandaleshwar Swami Shyam Giri Brahmalin in HARIDWAR

Uttarakhand: जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी श्याम गिरि ब्रह्मलीन, आज हरिद्वार में निकालेगी शोभायात्रा

Mon, 29 Aug 2022 08:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 29 Aug 2022 08:02 AM IST
सार

जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरीगिरि ने बताया ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर श्याम गिरि का पार्थिव शरीर की आज 11 बजे नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के बाद उनके शव को कानपुर ले जाया जाएगा, जहां बाबा घाट स्थित समाधि स्थल पर उन्हें भू-समाधि दी जाएगी। 

विज्ञापन
Juna Akhara Mahamandaleshwar Swami Shyam Giri Brahmalin in HARIDWAR
Swami Shyam Giri - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी श्याम गिरि 75 वर्ष की आयु में रविवार सुबह ब्रह्मलीन हो गए। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका उपचार हिमालयन अस्पताल जौली ग्रांट में चल रहा था। उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। 
विज्ञापन


जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरीगिरि ने बताया ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर श्याम गिरि का पार्थिव शरीर की आज 11 बजे नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के बाद उनके शव को कानपुर ले जाया जाएगा, जहां बाबा घाट स्थित समाधि स्थल पर उन्हें भू-समाधि दी जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अखाड़े के संत दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद से अंतर राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि, टाटा से श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती, श्रीमहंत शैलेंद्र गिरि, अंतरराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरि, श्रीमहंत केदारपुरी, महामंडलेश्वर कपिल पुरी हरिद्वार के लिए रवाना हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के सचिव श्रीमहंत रवींद्रपुरी ने परिषद की ओर से श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे उच्च कोटि के विद्वान संत थे। जूना अखाड़े के सचिव श्रीमहंत महेश पुरी ने कहा कि दिवंगत महामंडलेश्वर जूना अखाड़े के संतों में अत्यंत लोकप्रिय थे। उनके निधन से अखाड़े को अपूरणीय क्षति पहुंची है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed