फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jumping adventure in rishikesh

इस वीकेंड एडवेंचर के साथ लगाएं गोते

Fri, 17 Jan 2014 04:13 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Fri, 17 Jan 2014 04:13 PM IST
विज्ञापन
jumping adventure in rishikesh

अगर आप एडवेंचर लवर हैं तो ये मौका आपके लिए ही है। जंपिंग एडवेंचर मोहनचट्टी की ओर से ऋषिकेश में जंपिंग वीक शुरू हो गया।

विज्ञापन


करें स्टंट जंप
इस मौके पर लोगों ने साहसिक खेलों का लुत्फ उठाया। संस्था के एमडी राहुल कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ पद्मश्री कर्नल एन. कुमार ने किया। इस अवसर पर जंपिंग मास्टर सुधीर बिष्ट और न्यूजीलैंड के मार्क ने स्टंट जंप दिखाई।

बताया कि कार्यक्रम 20 जनवरी तक चलेगा। बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा से प्रभावित साहसिक पर्यटन को उबारना है। मौके पर एसपी सिंह आदि मौजूद थे।

ऋषिकेश में साहसिक खेलों के प्रमोशन के मकसद से द एडवेंचर स्पोर्ट्स सोसाइटी टास तपोवन के तत्वावधान में पांच और छह मार्च को गंगा क्याक फेस्टिवल- 2014 का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेकर आप एडवेंचर को नजदीक से महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन


महिला और पुरुष वर्ग की इस प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक देशों की 120 टीमें प्रतिभाग करेंगी। संस्था ने बीते साल पहली बार इस तरह के फेस्टिवल का आयोजन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा और भीम सिंह चौहान ने बताया कि सोसाइटी द्वारा बीते साल पहली बार फेस्टिवल का आयोजन किया गया था, जो सफल रहा। लिहाजा इस बार महिला और पुरुष वर्ग का फेस्टिवल आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

कई देशों से मिली सहमति
उन्होंने बताया कि फेस्टिवल के अंतर्गत सभी प्रतियोगिताएं गोल्फ कोर्स रेपिड फूलचट्टी में आयोजित की जाएंगी। इस साल फेस्टिवल में महिलाओं और नए क्याकर्स की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।


इसके लिए नेपाल, यूरोप, इंग्लैंड, आयरलैंड, स्विट्जरलैंड, अमेरिका, स्वीडन, बुल्गारिया, आस्ट्रेलिया, स्पेन आदि देशों की टीमों से सहमति मिल चुकी है।

आयोजन के दृष्टिगत स्थानीय कंपनियों में उत्साह है। उन्हें उम्मीद है कि इससे दुनियाभर के पर्यटकों में अच्छा संदेश जाएगा और टूरिज्म को प्रमोशन मिलेगा।

संस्था के हरेंद्र रावत, भूपेंद्र अधिकारी, विपिन शर्मा, भुवन बिष्ट, विकास भंडारी, रमेश रावत, नितिन गोयल, ध्रुवनरेश राणा, दिनेश प्रसाद, अयोध्या प्रसाद, अमित ममगाईं आयोजन की तैयारी में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed