फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jumble of two crores

दो करोड़ की गड़बड़ी ठंडे बस्ते में

Fri, 09 Aug 2013 04:52 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Fri, 09 Aug 2013 04:52 PM IST
विज्ञापन
Jumble of two crores

कृषि विभाग के ऑडिट में दो करोड़ से अधिक की अनियमितता के मामले में शासन के आदेश के बावजूद दो माह बाद भी विजिलेंस जांच शुरू नहीं हुई है। मामला ऊधमसिंह नगर में भूमि संरक्षण कार्यों से जुड़ा है। अधिकारी मामले में कार्रवाई के बजाए, पूरे प्रकरण में लीपापोती में लगे हैं।

विज्ञापन


कृषि विभाग ने ऊधमसिंह नगर में भूमि संरक्षण कार्य कराए थे। आडिट जांच में यहां एक करोड़ 26 हजार से अधिक का अनियमितता और 86 लाख का व्यर्थ व्यय सामने आया।
विज्ञापन


15 मई 2013 को शासन ने मामले में कृषि निदेशक को सुस्पष्ट आख्या के साथ ही विजिलेंस जांच के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए थे। लेकिन अब तक जांच शुरू नहीं हुई है। जिससे कृषि विभाग के अधिकारियों से लेकर कृषि मंत्री तक की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपत्तियों के बावजूद योजना अनुमोदित
आडिट जांच में पता चला कि ऊधमसिंह नगर की बिचपुरी जल संचय योजना पर निदेशालय स्तर से आपत्ति लगाई गई थी, लेकिन इनका निस्तारण किए बिना ही संयुक्त निदेशक कुमाऊं पवन कुमार ने योजना अनुमोदित कर दी। सेवलाकलां माजरा निवासी रमेश चंद्र चौहान की ओर से मांगी गई सूचना में यह खुलासा हुआ।

चार लाख 77 हजार की योजना को 20 मार्च 2008 को निदेशालय में अनुमोदन के लिए भेजा गया। 25 मार्च को निदेशालय ने आपत्तियां लगाई। संयुक्त निदेशक ने इससे पहले यानी 15 मार्च 2008 को ही योजना का अनुमोदन कर दिया था।

ऐसे हो रही लीपापोती
शासन का पत्र नंबर एक
20 मार्च वर्ष 2013 को शासन ने मुख्य कृषि अधिकारी जनपद ऊधमसिंह नगर को ऑडिट रिपोर्ट के संबंध में आख्या मांगी थी। संयुक्त सचिव देवेंद्र पालीवाल ने मुख्य कृषि अधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि भूमि संरक्षण अधिकारी रुद्रपुर व काशीपुर से बिंदुवार आख्या प्राप्त कर कृषि निदेशालय को अवगत कराते हुए शासन को भी अवगत कराएं।

पत्र नंबर दो
मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश पर शासन ने कृषि निदेशक सीएस मेहरा को पत्र लिखकर मामले में विजिलेंस जांच की संस्तुति का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। अनुसचिव महावीर सिंह ने कहा कि प्रस्ताव के साथ ही प्रकरण के प्रत्येक बिंदुओं पर सुस्पष्ट आख्या शासन को भेजी जाए।


पत्र नंबर तीन
22 मई वर्ष 2013 को शासन ने कृषि निदेशक सीएस मेहरा को लिखे पत्र में कहा कि मामले में कार्रवाई नहीं हुई है तो इसके कारण स्पष्ट करते हुए आपके स्तर से की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए। शासन को मामले में सुस्पष्ट आख्या भेजी जाए।

मामले में शासन का पत्र निदेशालय को मिला है, लेकिन अभी मैंने इसे देखा नहीं है। पत्र देखकर ही बताया जाएगा कि क्या कार्रवाई होनी है।
- सीएस मेहरा, कृषि निदेशक

मामला कब का है और क्या स्थिति है इसे दिखवाया जाएगा।
- डा.रणवीर सिंह, प्रमुख सचिव कृषि

खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed