केदारनाथ आपदा स्कूटर प्रकरण की होगी न्यायिक जांच: हरीश रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून की परिवर्तन महारैली के दौरान ‘उत्तराखंड में स्कूटर भी पैसा खाता है’ की बात कहकर भ्रष्टाचार की जो बात की थी, अब उस मामले में न्यायिक जांच होगी।
हरीश रावत ने बुधवार को बीजापुर गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि पीएम मोदी द्वारा स्कूटर की टंकी में 35 लीटर तेल डलवाने की बात कहकर भ्रष्टाचार की जो बात जनसभा में कही गई, इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जा चुकी है।
आपदा के पैसे का दुरूपयोग का संदेश देश विदेश में जाता है। आपदा जैसे मामलों पर नियमों से ऊपर जाकर फैसले लेने पड़ते हैं।
सीएम रावत ने कहा कि पीएम द्वारा ये बात कहने के बाद अब ये मामला गंभीर हो जाता है इसलिए सरकार चंडीगढ़ के रिटायर जज एमएस चौहान से इसकी जांच करवाएगी।
जांच के लिए छह महीने का वक्त तय किया गया है। जांच आपदा के दौरान लापरवाही या आपदा के पैसों का दुरुपयोग करने के मामले की जांच करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायिक जांच केवल सुचना आयुक्त द्वारा रेखांकित बिंदु के आधार पर की जायेगी।
सीबीआई जांच करवाने के सवाल पर सीएम ने कहा कि सीबीआई की निष्पक्षता पर संदेह है इसलिए इस प्रकरण की ज्यूडिशियल जांच करवा रहा हूं। वैसे प्रधानमंत्री मोदी को इन मामलों की खुद अंदरूनी जांच करवानी चाहिए थी, आपदा के दौरान के सभी लोग अब भाजपा में जा चुके हैं।