गलत कोरोना प्रबंधन के चलते हारे ट्रंप, पीएम मोदी ने समय पर लिए सही फैसलेः जेपी नड्डा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ट्रंप ने कोरोना वायरस को लेकर कुप्रंबधन के कारण राष्ट्रपति पद खो दिया। लेकिन पीएम मोदी ने समय से लॉकडाउन करने का साहसिक फैसला लिया है। इतना ही नहीं अमेरिका अभी भी स्वास्थ्य बनाम अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर अनिर्णायक बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि बार-बार भारत की जनता हमको आशीर्वाद दे रही है। अभी-अभी बिहार के चुनाव हुए हालांकि हम बिहार का चुनाव मिलजुलकर लड़े लेकिन सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट 67% बिहार में भाजपा को मिला। 110 सीटों में 74 सीटें हमनें जीती 19.5 प्रतिशत वोट हमें मिला।
कहा कि मोदी जी ने पिछले पांच सालों में 4500 किलोमीटर फोरलेन रोड अरुणाचल प्रदेश से लेकर लद्दाख तक बनवा दी है। लेकिन बॉर्डर पर हंगामा क्यों है और ये मुसीबत क्यों है ये आप भी जानते हैं।
Trump lost the presidency due to #COVID19 mismanagement. But Modiji took bold decision of lockdown. America is still indecisive of health vs economy issue but we pushed ahead with 'jaan hai toh jahan hai' philosophy: BJP President JP Nadda, addressing party workers in Uttarakhand pic.twitter.com/nblKYr7s0t
— ANI (@ANI) December 6, 2020
बूथ मीटिंग में हुए शामिल
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दौरे के तीसरे दिन देहरादून में तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने संघ परिवार के सदस्यों के साथ जलपान किया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय एवं विभागों की समीक्षा बैठक में भाग लिया।
इस दौरान उन्होंने सीएम से सभी विभागों की जानकारी ली। इसके बाद बाद वे बूथ समिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बूथ अध्यक्षों से बूथों को लेकर जानकारियां ली।
इसके बाद वे अब शाम को सोशल मीडिया वॉलंटियर से भी रूबरू होंगे। सात दिसंबर को वह वित्तीय स्थिति पर बैठक करेंगे। इसके बाद उनकी मंत्रिमंडल के साथ बैठक होगी और फिर कोर कमेटी के साथ बैठेंगे।
उत्तराखंड में 57 से 60 पहुंचाएंगे सीटें
उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सीटें 57 से बढ़कर 60 हो जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को यह आश्वासन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में जिस तादाद और उत्साह में जनसमूह उमड़ा है, वह इस बात का प्रमाण है कि भाजपा विधानसभा चुनाव में जीत का नया इतिहास रचेगी।
बीजापुर अतिथि गृह में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए भगत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने 120 दिन के प्रवास की शुरुआत देवभूमि उत्तराखंड से करने पर नड्डा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो मार्गदर्शन उनसे प्राप्त हुआ है, उस पर चलकर आगामी चुनाव में ऐतिहासिक दर्ज करेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह आश्वस्त करते हैं कि प्रदेश में भाजपा दोबारा बनाएगी।