{"_id":"5dcc38728ebc3e5b5b39540e","slug":"jp-nadda-dehradun-visit-on-15-november-full-program-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 को पहुंचेंगे दून, ये है पूरा कार्यक्रम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 को पहुंचेंगे दून, ये है पूरा कार्यक्रम
Wed, 13 Nov 2019 10:39 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 13 Nov 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का 15 नवंबर का दून दौरे का कार्यक्रम जारी हो गया है। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में वे पहली बार उत्तराखंड आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने नड्डा के आगमन का कार्यक्रम जारी किया। उन्होंने कहा कि दून आगमन पर नड्डा का जोरदार स्वागत किया जाएगा। स्वागत की सारी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
भट्ट के मुताबिक, नड्डा 15 नवंबर को सुबह से जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां सुबह साढ़े नौ बजे उनका प्रदेश पदाधिकारी जनप्रतिनधि व वरिष्ठ कार्यकर्ता गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। इसके बाद नड्डा का काफिला देहरादून के लिए रवाना होगा। इस दौरान मांर्ग में उनका डोईवाला और रिस्पना पुल पर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद फव्वारा चौक से होते हुए उनका काफिला प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचेगा।
विज्ञापन
अपने इस दौरे में नड्डा दो अहम बैठकें करेंगे। पहली बैठक प्रदेश पदाधिकारियों के संग होगी और उसके बाद दूसरी बैठक में वे सांसदों और विधायकों से चर्चा करेंगे। दोपहर में उनका सुभाष रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में भाजपा महानगर के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
इस दौरान वे प्रदेश पार्टी कार्यालय से पांच जिलों में नव निर्मित भाजपा कार्यालयों का एक साथ औपचारिक उद्घाटन भी करेंगे। वे देहरादून में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।