फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   JP Nadda and CM Dhami participated in Dadhichi Organ Donation Pledge Campaign at Dev Sanskriti Vishwavidyalaya

Haridwar: अंगदान महादान, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज के अभियान में शामिल हुए जेपी नड्डा और सीएम धामी

Sat, 27 Jun 2026 06:44 PM IST
Renu Saklani संवादज न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवादज न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Sat, 27 Jun 2026 06:44 PM IST
सार

देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज में दधीचि अंगदान संकल्प अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने अंगदान का संकल्प लिया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि अंगदान मानव सेवा का सर्वाेच्च कार्य है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सनातन परंपरा में दान की महत्वपूर्ण परंपरा समाहित है।

विज्ञापन
JP Nadda and CM Dhami participated in Dadhichi Organ Donation Pledge Campaign at Dev Sanskriti Vishwavidyalaya
हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे जेपी नड्डा, सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज में दधीचि अंगदान संकल्प अभियान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य है और इससे अनेक मरीजों को जीवनदान मिलता है। उन्होंने बताया कि देश के 26 राज्यों में अंगदान को बढ़ावा देने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक जन-केंद्रित बनाने पर बल दिया।

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। केंद्र सरकार ने देशव्यापी अंगदान जनजागरण अभियान के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार का सहयोग लिया है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सनातन परंपरा त्याग और परोपकार की महान जीवन-दृष्टि पर आधारित है। उन्होंने महर्षि दधीचि और राजा शिवि के उदाहरण देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में दूसरों के हित में सर्वस्व समर्पण सर्वोच्च धर्म माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Nihang Dispute:  कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

अध्यक्षता करते हुए देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति का मेरुदण्ड है। यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि जीवन को संस्कारित करने वाली वैज्ञानिक और आध्यात्मिक परंपरा है। उन्होंने कहा कि यज्ञ व्यक्ति, परिवार और समाज में समन्वय और लोकमंगल की भावना को बढ़ाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed