{"_id":"33b5729318c48c1eaa35892d398d3fb5","slug":"jp-joshi-sex-scandal-and-reetu-kandiyal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन शोषणः ब्लैकमेलिंग में रितु का अहम रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यौन शोषणः ब्लैकमेलिंग में रितु का अहम रोल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 07 Dec 2013 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर सचिव यौन शोषण मामले में विवेचना के दौरान मिले तथ्य व जेपी जोशी के कलमबद्ध बयान इस बात के प्रमाण है कि रितु कांडियाल का भी यौन प्रकरण में काफी अमह रोल है। लेकिन पुलिस है कि कांडियाल को अभी दोषी मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
यह बात तो कांग्रेस नेत्री रितु कांडियाल भी स्वीकार कर चुकी है कि पीड़ित महिला को उन्होंने ही अपर सचिव जेपी जोशी से मिलाया था।
पिछले दिनों पुलिस ने रितु कांडियाल व सेवानिवृत हुए एसपी देहात जगदीश भंडारी को क्लीन चिट दे चुकी है। लेकिन शुक्रवार को डीजीपी केप्रेसवार्ता में सामने आए कई तथ्यों में रितु कांडियाल प्रथम दृष्टया इस पूरे एपिसोड में दोषी है।
विज्ञापन
अश्लील वीडियो के मामले में ब्लैक मेल
खुद डीजीपी बताया कि विवेचना में यह बात सामने आई कि जब अभियुक्तगण अपर सचिव जेपी जोशी को अश्लील वीडियो के मामले में ब्लैक मेल कर रहे थे, तब रितु कांडियाल इस मामले में अपर सचिव जेपी जोशी तक उक्त लोगों का संदेश पहुंचाने का माध्यम बनी।
विज्ञापन
अभियुक्तों ने फोन पर जोशी को यही कहा कि मामला कैसे हल होगा यह जानकारी कांडियाल दे देगी। इसके बाद कंड़ियाल ने जोशी से जाकर बात की और ब्लैक मेल कर रहे व्यक्तियों के संदेश के रूप में तीन करोड़ रुपए में मामला सैटल होने की सूचना दी। लेकिन पुलिस की निगाह में रितु अभी भी दोषी नहीं है।
पुलिस रितु को दोषी नहीं मानती
जेपी जोशी ने भी कलमबद्ध कराए अपने बयानों में पुलिस को बताया कि रितु कांडियाल ने ही मुझसे कहा था कि तीन करोड़ रुपए देने से मामला हल हो सकता है। लेकिन पुलिस अभी भी रितु को दोषी नहीं मानती। डीजीपी कहते है कि विवेचना आगे बढ़ेगी तभी कुछ पता चलेगा और रितु से बात किए बगैर उसे दोषी कैसे ठहराया जा सकता है।