फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   joy killed maneater leopard

जॉय की गोली का निशाना बना 'आदमखोर'

Mon, 30 Sep 2013 08:54 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी
अमर उजाला, पौड़ी Updated Mon, 30 Sep 2013 08:54 PM IST
विज्ञापन
joy killed maneater leopard

पौड़ी जनपद के एकेश्वर ब्लाक के पंचुर गांव में महिला को निवाला बनाने वाले गुलदार को रविवार की मध्य रात्रि शिकारियों ने मार गिराया।

विज्ञापन


लगातार कांबिंग के बाद घटना के 29वें दिन गुलदार शिकारियों के निशाने पर आ पाया। आदमखोर के मारे जाने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

अधखाया शव खेतों में पड़ा मिला
उल्लेखनीय है कि एकेश्वर ब्लाक के पंचुर गांव में एक सितंबर की रात को 35 वर्षीय लक्ष्मी देवी पत्नी हरि प्रसाद को रसोईघर से गुलदार उठा ले गया था।

लक्ष्मी देवी का अधखाया शव उसके घर से कुछ दूर खेतों में पड़ा मिला। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दो सितंबर को पौड़ी पहुंचकर जिले की प्रभारी मंत्री अमृता रावत, जिलाधिकारी और गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ का घेराव किया था।

गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे मारने के लिए शिकारियों के दल को मौके पर भेजने की मांग की थी। गुलदार के आदखोर घोषित किए जाने पर शिकारी जॉय हुकिल दो सितंबर को और शिकारी लखपत रावत पांच सितंबर को पंचुर गांव पहुंच गए थे।

विज्ञापन


शिकारी गांव में डेरा डाले हुए
तब से दोनों शिकारी गांव में डेरा डाले हुए थे। रविवार की रात को करीब 12 बजे जॉय हुकिल, लखपत रावत एवं उनके सहयोगी दयाल सिंह और नीतू पंचुर गांव के पास गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान सड़क से ऊपर उन्हें गुलदार की आंखें दिखाई पड़ी। चारों ओर से गुलदार की घेराबंदी की गई। गुलदार लखपत की तरफ से अपने आप को असुरक्षित पाकर जॉय हुकिल ओर आगे बढ़ने लगा।

जॉय हुकिल ने गुलदार पर गोली दागी

तभी जॉय हुकिल ने कुछ पलों में गुलदार पर गोली दागकर उसे वहीं पर ढेर कर दिया। गुलदार के मारे जाने की खबर पर वहां ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। एकेश्वर ब्लाक ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद डंडरियाल ने शिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया।

उधर, गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ राजमणि पांडे ने बताया कि गुलदार के शव को पोस्ट मार्टम कराने के बाद जला दिया गया है। रात में हमला करता था यह गुलदार शिकारी जॉय हुकिल ने बताया कि 29 सितंबर की मध्य रात्रि में उनकी गोली का निशाना बना यह मादा गुलदार लोगों पर रात में हमला करता था।


मादा गुलदार के दो दांत आधे टूटे

आठ वर्षीय इस मादा गुलदार के दो दांत आधे टूटे हुए थे। लगता है कि इसके साथ इसके दो बच्चे भी थे। एकेश्वर क्षेत्र में काफी संख्या में गुलदार है। जंगलों में भोजन की कमी के कारण ये आबादी की ओर आ रहे हैं। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed