फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jot Singh Bisht left Congress and joined Aam Aadmi Party, Took party membership in the presence of Deputy CM Manish Sisodia

उत्तराखंड: जोत सिंह बिष्ट ने थामा 'आप' का हाथ, डिप्टी सीएम सिसोदिया ने दिलाई सदस्यता, कांग्रेस के भविष्य को लेकर कहीं ये बड़ी बातें 

Sat, 07 May 2022 09:45 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 07 May 2022 09:45 AM IST
सार

कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने बताया कि राजनीतिक जीवन के 40 वर्षों का सफर तय कर दुखी मन से कांग्रेस छोड़ रहे हैं। उन्होंने  फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी है, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, हरीश रावत सहित कांग्रेस के तमाम दिग्गजों का जिक्र किया है।

विज्ञापन
Jot Singh Bisht left Congress and joined Aam Aadmi Party, Took party membership in the presence of Deputy CM Manish Sisodia
आप पार्टी की सदस्यता लेते जोत सिंह बिष्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। उन्हें पार्टी के शीर्ष नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि आप पार्टी का परिवार प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है और केजरीवाल की नीतियों को लोग समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जोत सिंह बिष्ट द्वारा आप पार्टी का दामन थामने से जहां एक ओर आप पार्टी मजबूत होगी, वहीं उनके सालों के तजुर्बे से पार्टी को नई ताकत मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है, जिस पर सवार होना डूबने के समान है और जोत सिंह बिष्ट एक सुलझे नेता हैं, जिनका प्रदेश के प्रति एक गहरा विजन है। उन्होंने आप पार्टी का दामन थामकर प्रदेश के लिए अपनी सोच उजागर की है। उन्होंने कहा कि आज देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और जोत सिंह बिष्ट पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत होगा और इसके बाद वे मीडिया से रूबरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्तिगत हितों के लिए संघर्ष कर रहे शीर्ष कांग्रेसी : बिष्ट

कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व कर रहे लोग व्यक्तिगत हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पार्टी में लंबे समय से चल रहे अंतर्कलह, अनुशासनहीनता, निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी व एक तरफा फैसलों के चलते पार्टी का भविष्य अनिश्चितता की ओर जा रहा है। यही वजह है कि वह राजनीतिक जीवन के 40 वर्षों का सफर तय कर दुखी मन से कांग्रेस छोड़ रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपनी फेसबुक पोस्ट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, हरीश रावत, यशपाल आर्य, करन माहरा, प्रीतम सिंह चौहान एवं उत्तराखंड कांग्रेस के सभी वरिष्ठ, कनिष्ठ सहयोगियों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने इनके स्नेह एवं सहयोग से अपने राजनीतिक जीवन के 40 वर्षों का सफर तय किया है। जिन्हें वह दु:खी मन से सूचित कर रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से चल रहे अंतर्कलह, अनुशासनहीनता, निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी व एक तरफा फैसलों के चलते पार्टी का भविष्य अनिश्चितता की ओर जा रहा है।

जोत सिंह बिष्ट का पार्टी छोड़ने का फैसले दुर्भाग्यपूर्ण : धीरेंद्र प्रताप

नेतृत्व की पांत में बैठे लोग हार के बाद भी सबक लेने के बजाय व्यक्तिगत हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसमें उन्हें अब दूर-दूर तक सुधार की कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है, इसलिए किसी पर किसी प्रकार का व्यक्तिगत आरोप न लगाकर एवं कोई व्यक्तिगत दुर्भावना रखे बिना वह कांग्रेस पार्टी के सभी पदों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट के कांग्रेस पार्टी छोड़ने के फैसले को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि बिष्ट को कांग्रेस ने पूरा सम्मान दिया, लेकिन लगता है कि कांग्रेस के आपसी विवादों से दुखी होकर उन्होंने पार्टी को छोड़ देना मुनासिब समझा। उन्होंने स्वीकारा कि जोत सिंह बिष्ट जैसे मेहनती नेताओं के जाने से पार्टी कमजोर होती है। जिस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें...महंगे हुए भगवान के दर्शन : चारधाम तीर्थयात्रियों को इस बार चुकाने पड़ रहे हैं 600 रुपये ज्यादा, यह है वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed