{"_id":"63b7bf51b091861e3919b24e","slug":"joshimath-landslide-uttarakhand-bjp-team-visit-affected-areas-camp-will-be-held-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Joshimath Landslide: आज जोशीमठ पहुंचकर प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करेगी भाजपा की टीम, दो दिन करेगी कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Joshimath Landslide: आज जोशीमठ पहुंचकर प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करेगी भाजपा की टीम, दो दिन करेगी कैंप
Fri, 06 Jan 2023 12:36 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 06 Jan 2023 12:36 PM IST
सार
Joshimath Sinking: भाजपा की 14 सदस्यीय टीम दो दिन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी। इस दौरान प्रभावित परिवारों से मिलेगी। नगर के नागरिकों, व्यापारियों और प्रबुद्ध लोगों से भू धंसाव के संबंध में चर्चा होगी।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के नेतृत्व में पार्टी की 14 सदस्यीय टीम शुक्रवार को जोशीमठ पहुंचेगी। टीम के सदस्य प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और प्रभावितों से भी मिलेंगे। कोठारी के मुताबिक, पार्टी की टीम दो दिन जोशीमठ में ही रहेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Joshimath Landslide: सीएम धामी ने आज बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, शनिवार को लेंगे ग्राउंड जीरो का जायजा
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों के साथ एक बैठक होगी। उसके बाद टीम के सदस्य दो दिन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। नगर के नागरिकों, व्यापारियों और प्रबुद्ध लोगों से भू धंसाव के संबंध में चर्चा होगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री के मुताबिक, लोगों से बातचीत व सुझाव लेने और हालात का जायजा लेने के बाद इसकी एक रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी।