फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Joshimath is Sinking CM Dhami and State President Bhatt handed over report of Joshimath landslide to JP Nadda

Joshimath: सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने नड्डा को सौंपी जोशीमठ भू-धंसाव की रिपोर्ट, शाह से भी की मुलाकात

Wed, 18 Jan 2023 03:03 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 Jan 2023 03:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री  धामी ने नड्डा और शाह को अलग-अलग मुलाकातों में प्रदेश सरकार के स्तर पर जोशीमठ में कराए जा रहे कार्यों और फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने से लेकर उनके लिए अंतरिम राहत राशि का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन
Joshimath is Sinking CM Dhami and State President Bhatt handed over report of Joshimath landslide to JP Nadda
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अलग-अलग मुलाकात में जोशीमठ भू-धंसाव की रिपोर्ट सौंपी। सीएम ने बाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की और उन्हें जोशीमठ चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी।

विज्ञापन


दोनों केंद्रीय नेताओं ने सीएम व प्रदेश अध्यक्ष को निर्देश दिए कि सरकार और संगठन प्रभावितों के साथ पूरी क्षमता के साथ खड़े रहे ताकि उनमें असुरक्षा का वातावरण न बने। मुख्यमंत्री ने नड्डा और शाह को अलग-अलग मुलाकातों में प्रदेश सरकार के स्तर पर जोशीमठ में कराए जा रहे कार्यों और फैसलों की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने से लेकर उनके लिए अंतरिम राहत राशि का प्रावधान किया गया है। केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से भूगर्भीय व अन्य अध्ययन कराए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से दिए जा रहे सहयोग के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपी रिपोर्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जोशीमठ भू-धंसाव के संबंध में रिपोर्ट सौंपी। भट्ट के मुताबिक, उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि संगठन एक टीम को तत्काल जोशीमठ भेजा। उन्होंने खुद वहां कैंप किया और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वहां मोर्चा संभाला। प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने से लेकर राहत कार्यों तक में पार्टी कार्यकर्ता जुटे हैं। संगठन सरकार के सहयोग से विस्थापन एवं पुनर्वास के कार्यों में जुटा है। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता लोगों में भरोसा कायम कर रहे हैं ताकि भय का वातावरण खत्म हो, जोशीमठ के पर्यटन एवं धार्मिक महत्व को कोई नुकसान पहुंचे और इससे जुड़ा कारोबार प्रभावित न हो। रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय नेतृत्व जो भी निर्देश प्राप्त होंगे उन पर संगठन कार्रवाई करेगा।

ये भी पढ़ें...Joshimath Is Sinking: प्रभावितों के लिए एक हफ्ते में तैयार होंगे प्री-फेब्रीकेटेड भवन, यहां की गई भूमि चयनित

मुख्यमंत्री ने दी राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को उनका कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाए जाने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के रूप में आपके कुशल नेतृत्व में पार्टी ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। निश्चिततौर पर पुन: आपके बहुमूल्य मार्गदर्शन में पार्टी आगामी चुनावों में नई बुलंदियों को छुएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed