फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Joshimath: Cracks on house of Devasthan Tok craco meter installed to measure intensity and depth

Joshimath: देवस्थान तोक के घरों में भी आ रहीं दरारें, तीव्रता और गहराई नापने को लगाए क्रैकोमीटर

Thu, 09 Feb 2023 09:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पीपलकोटी
संवाद न्यूज एजेंसी, पीपलकोटी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Feb 2023 09:13 PM IST
सार

वर्ष 2019 में पीपलकोटी क्षेत्र में ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत बदरीनाथ हाईवे पर हिल कटिंग शुरू हुई थी तब से गडोरा गांव के निचले हिस्से में लगातार भूस्खलन हो रहा है।

विज्ञापन
Joshimath: Cracks on house of Devasthan Tok craco meter installed to measure intensity and depth
घरों पर लगाए क्रैकोमीटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीपलकोटी नगर पंचायत पीपलकोटी के गडोरा वार्ड के देवस्थान तोक में मकानों में आ रही दरारों का बृहस्पतिवार को एसडीएम डाॅ. दीपक सैनी के नेतृत्व में तहसील टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने दो मकानों में दरारों की तीव्रता और गहराई को नापने के लिए क्रैकोमीटर भी लगा दिए हैं। प्रभावित परिवारों को अत्यधिक बारिश होने पर सुरक्षित स्थानों में शरण लेने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


Joshimath: मकानों पर लाल स्टीकर लगाने के बाद भी प्रशासन घर मान रहा सुरक्षित, प्रभावितों ने बयां की पीड़ा
विज्ञापन


वर्ष 2019 में पीपलकोटी क्षेत्र में ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत बदरीनाथ हाईवे पर हिल कटिंग शुरू हुई थी तब से गडोरा गांव के निचले हिस्से में लगातार भूस्खलन हो रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल के अलावा ग्रामीण बंशीलाल, केशव विश्वकर्मा, शिवचरण बंडवाल, देवेश, गोरीश, दिनेश, देवेंद्र, अनिल, पुष्कर लाल, सुरेश और ऋषिचरण के मकानों पर गहरी दरारें पड़ी हैं। फिर भी ग्रामीण इन्हीं मकानों में रहने के लिए मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी डा. दीपक सैनी, तहसीलदार धीरज राणा व अन्य तहसील अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। नगर पंचायत अध्यक्ष के अलावा एक अन्य मकान पर अधिक दरारें पड़ी होने से दोनों मकानों पर क्रैकोमीटर लगा दिए गए हैं।

भू-वैज्ञानिक को क्रैकोमीटर की मॉनिटरिंग करने के लिए कहा गया है। प्रभावित केशव ने एसडीएम को बताया कि क्षतिग्रस्त मकानों पर रहने से भी डर लग रहा है। बरसात में वे अपने घर को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाते हैं। क्षेत्र में पैदल रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे स्कूली बच्चों व आम लोगों को आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल ने कहा कि पूर्व में भी प्रभावित क्षेत्र का तहसील की ओर से निरीक्षण किया गया, लेकिन न तो उन्हें मुआवजे का भुगतान हो पाया और ना ही प्रभावित क्षेत्र का ट्रीटमेंट हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed