फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath: मकानों पर लाल स्टीकर लगाने के बाद भी प्रशासन घर मान रहा सुरक्षित, प्रभावितों ने बयां की पीड़ा

Wed, 08 Feb 2023 12:10 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ।
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 08 Feb 2023 12:10 PM IST
विज्ञापन
Joshimath Is Sinking Even after putting a red sticker on house administration is considering house as safe
घरों पर लगाए लाल स्टीकर - फोटो : अमर उजाला

नृसिंह मंदिर वार्ड में कई मकान प्रभावित हैं। यहां एक प्रभावित के मकान पर लाल स्टीकर लगाया गया है। प्रभावित परिवार घर छोड़कर दूसरी जगह जाना चाहता है लेकिन प्रशासन उन्हें राहत राशि नहीं दे रहा है। उन्हें उसी मकान में रहने को कहा जा रहा है। कहा कि अगर मकान सुरक्षित है तो लाल रंग का स्टीकर क्यों लगाया गया है।



इस मकान में दो परिवार रहते हैं।नृसिंह मंदिर वार्ड के अनिल नंबूरी का कहना है कि 15 जनवरी को उनके मकान को असुरक्षित घोषित करते हुए लाल स्टीकर लगा दिया गया। उस समय वह नगर से बाहर थे। पत्नी ने फोन पर बताया कि मकान को असुरक्षित घोषित कर दिया है और जल्द से जल्द खाली करने को कहा जा रहा है। जब वह लौटे और तहसील में जाकर पता किया तो उन्हें बताया गया कि तुम्हारा मामला दूसरा है।

अभी वहीं रह सकते हो। उनके मकान में बड़ी-बड़ी दरारें हैं। इसी मकान में रहने वाली अंजना नंबूरी का कहना है कि जब घर सुरक्षित है तो यहां असुरक्षित वाला स्टीकर क्यों लगाया गया है। इस मामले में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना का कहना है कि लाल स्टीकर वाले प्रभावित परिवार को उसी घर में रहने के लिए नहीं कहा गया है। मामले को दिखाया जाएगा।

Joshimath Is Sinking Even after putting a red sticker on house administration is considering house as safe
जोशीमठ आपदा प्रभावित - फोटो : amar ujala

पुनर्वास की मांग को लेकर जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति का धरना जारी है। तहसील परिसर में धरना दे रहे प्रभावितों ने जल्द से जल्द पुनर्वास और मुआवजा देने के साथ ही एनटीपीसी की परियोजना और हेलंग मारवाड़ी बाईपास बंद करने की मांग की। 

Joshimath Is Sinking Even after putting a red sticker on house administration is considering house as safe
जोशीमठ भू-धंसाव: लोगों ने छोड़े अपने घर - फोटो : अमर उजाला

वहीं पिछले एक सप्ताह से जेपी कॉलोनी में पानी का रिसाव घटकर 17 एलपीएम पर स्थिर है। जबकि शुरुआत में यहां पानी का रिसाव 540 एलपीएम था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath Is Sinking Even after putting a red sticker on house administration is considering house as safe
अपने घर खाली करते जोशीमठ के लोग - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मौके पर जाकर पानी के रिसाव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने यहां बदरीनाथ हाईवे की स्थिति को सुधारने के निर्देश बीआरओ के अधिकारियों को दिए।

ये भी पढ़ें...Joshimath Landslide: इस हफ्ते के अंत तक रिपोर्ट को दिया जाएगा अंतिम रूप, दिल्ली में हुई बैठक में चर्चा

विज्ञापन
Joshimath Is Sinking Even after putting a red sticker on house administration is considering house as safe
जोशीमठ में भू-धंसाव - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी ने पानी के रिसाव की नियमित रिपोर्ट तैयार करने के लिए भी कहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed