फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jolly Grant Airport Air service started between Dehradun and Kullu know the fare and schedule

Jolly Grant Airport: अच्छी खबर...देहरादून और कुल्लू के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू, जानिए किराया और शेड्यूल

Tue, 18 Jun 2024 09:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Jun 2024 09:06 PM IST
सार

Dehradun News: देहरादून से कुल्लू और कुल्लू से देहरादून आने-जाने वाले यात्रियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को लाभ मिलेगा। देहरादून एयरपोर्ट पर यह पहला मौका है जब हिमाचल प्रदेश के लिए फ्लाइट शुरू की गई है। 

विज्ञापन
Jolly Grant Airport Air service started between Dehradun and Kullu know the fare and schedule
हवाई सेवा - फोटो : iStock

विस्तार

देहरादून एयरपोर्ट से मंगलवार को देहरादून-कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेगी। पहली उड़ान में कुल 59 यात्रियों ने यात्रा की।

विज्ञापन


एलायंस एयर की फ्लाइट संख्या 9I-801 कुल्लू से 13 यात्रियों को लेकर सुबह 8:25 बजे देहरादून एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई। फ्लाइट सुबह 9:35 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई। करीब आधे घंटे देहरादून एयरपोर्ट पर रुकने के बाद एलायंस एयर की फ्लाइट संख्या 9I-802 देहरादून से 46 यात्रियों को लेकर सुबह 10 बजे कुल्लू के लिए रवाना हुई। यह फ्लाइट 11:20 बजे कुल्लू पहुंची। एलायंस एयर ने अपने 72 सीटर एयरक्राफ्ट से फ्लाइट को शुरू किया है।
विज्ञापन


यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को देहरादून-कुल्लू के बीच उड़ान भरेगी। इससे देहरादून से कुल्लू और कुल्लू से देहरादून आने-जाने वाले यात्रियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को लाभ मिलेगा। देहरादून से कुल्लू का एक व्यक्ति का किराया 3999 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rishikesh: आए दिन लग रहा भयंकर जाम, परेशान ऋषिकेशवासी कह रहे...अतिथि तुम कब जाओगे

इस फ्लाइट के बाद एलायंस एयर की देहरादून एयरपोर्ट पर दिल्ली, अयोध्या, अमृतसर, पंतनगर और कुल्लू की कुल पांच उड़ानें हो गई हैं, जो अपने शेड्यूल के हिसाब से उड़ानें भर रही हैं।

देहरादून-कुल्लू के बीच पहली बार सीधी फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों को लाभ मिलेगा। फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर सप्ताह में सभी दिन संचालित होगी। संभावना है कि इस फ्लाइट को अच्छे पैसेंजर मिलेंगे।
-प्रभाकर मिश्रा, एयरपोर्ट निदेशक, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed