फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Joint Director of Education Department Nephew dies in suspicious circumstances

Dehradun: शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक के भतीजे की संदिग्ध हालात में मौत, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

Fri, 09 Sep 2022 01:41 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 09 Sep 2022 01:41 PM IST
सार

तिब्बती कॉलोनी से आगे खलंगा के जंगल में एक युवक के पेड़ पर रस्सी से लटके होने की सूचना मिली। एसपी सिटी सरिता डोबाल और सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल जोशी मौके पर पहुंचे। वहां एक युवक का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला।

विज्ञापन
Joint Director of Education Department Nephew dies in suspicious circumstances
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक के भतीजे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव खलंगा के जंगल में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का लग रहा है।

विज्ञापन


एसएसआई बलदीप सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक रघुनाथ आर्य ने बुधवार रात सूचना दी थी कि उनका भतीजा दीपक आर्य (23) पुत्र विनोद आर्य निवासी ग्राम फलाटी, अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग, हाल निवासी विकास कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून दोपहर तीन बजे से लापता है। तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


खोजबीन के दौरान बृहस्पतिवार सुबह तिब्बती कॉलोनी से आगे खलंगा के जंगल में एक युवक के पेड़ पर रस्सी से लटके होने की सूचना मिली। एसपी सिटी सरिता डोबाल और सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल जोशी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां एक युवक का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। साथ ही फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर शव को पेड़ से उतारा गया। मृतक की शिनाख्त परिजनों ने दीपक आर्य के रूप में की।

ये भी पढ़ें...UCC: सीएम धामी बोले-हम लिखने जा रहे इबारत, ड्राफ्ट को लेकर समिति अध्यक्ष की इस बात से लगा चर्चाओं पर विराम

एसपी सिटी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मौत का कारण रस्सी के सहारे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या करना प्रतीत होता है। घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर सड़क किनारे मृतक की सफेद रंग की एक्टिवा खड़ी मिली। इसे सुरक्षा की दृष्टि से थाने में खड़ा करा दिया गया है। मृतक संयुक्त निदेशक के घर के नीचे वाले हिस्से में रहता था और उन्हें कार्यालय में गाड़ी से लाता-ले जाता था। बुधवार दोपहर को वह कार्यालय में खाना देने के बाद घर नहीं लौटा। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल चेक कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed