{"_id":"6ab542800a5254625e08b577","slug":"joint-citizens-organization-initiates-dialogue-on-the-dilapidated-state-of-roads-dehradun-news-c-5-drn1037-1074001-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सड़कों की बदहाली पर संयुक्त नागरिक संगठन ने शुरू किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सड़कों की बदहाली पर संयुक्त नागरिक संगठन ने शुरू किया संवाद
विज्ञापन
देहरादून। शहर की खराब सड़कों और यातायात व्यवस्था को लेकर संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून ने व्हाट्सएप के माध्यम से जनसंवाद शुरू करने की पहल की है। संगठन ने नागरिकों से अपने आसपास की क्षतिग्रस्त सड़कों की जानकारी फोटो सहित साझा करने की अपील की है, ताकि समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंच कर उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई की जा सके।
संगठन का कहना है कि शहर की कई प्रमुख सड़कों पर गड्ढे, टूटे किनारे और असमान सतह के कारण वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विक्रम, थ्री-व्हीलर, बाइक और स्कूटर से सफर करने वाले लोगों के साथ बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को भी खराब सड़कों के कारण परेशानी होती है। संगठन के अनुसार कई स्थानों पर मुख्य सड़क के किनारों और नालों के बीच का हिस्सा ऊंचा-नीचा है।
यातायात दबाव के दौरान वाहन इन हिस्सों पर उतरकर दोबारा मुख्य सड़क पर आते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ता है। संगठन ने गड्ढों की मरम्मत की गुणवत्ता और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। संयुक्त नागरिक संगठन ने स्मार्ट सिटी दून में पीडब्ल्यूडी की सड़कों की स्थिति और उन्हें बेहतर बनाने के उपाय विषय पर नागरिकों से सुझाव मांगे हैं। संगठन का कहना है कि प्राप्त जानकारी और सुझाव संबंधित जिम्मेदार विभागों तक पहुंचने के साथ इनके क्रियान्वयन के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।