फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jobs In Uttarakhand News: Recruitment on 1521 Post in Police Department will Held Soon

खुशखबरी: पुलिस विभाग में नौकरी की राह देख रहे युवा हो जाएं तैयार, उत्तराखंड में जल्द होगी 1521 सिपाहियों की भर्ती

Tue, 28 Sep 2021 02:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Sep 2021 02:15 PM IST
सार

Jobs In Uttarakhand News: बता दें, युवा लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे थे। बीते छह साल में पुलिस विभाग में सिपाहियों की नई भर्तियां नहीं हुई थीं। 

विज्ञापन
Jobs In Uttarakhand News: Recruitment on 1521 Post in Police Department will Held Soon
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही सिपाहियों के 1521 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है। 

विज्ञापन


बता दें, युवा लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे थे। बीते छह साल में पुलिस विभाग में सिपाहियों की नई भर्तियां नहीं हुई थीं। पिछले दिनों बेरोजगार युवाओं ने सोशल मीडिया पर उम्र बढ़ाओ अभियान नाम देकर सेल्फी अभियान भी चलाया था। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय ने यह राहत भरी खबर दी है। 
विज्ञापन


देहरादून: करीब पांच महीने बाद लगा रोजगार मेला, 400 पदों पर है भर्ती का मौका, बड़ी संख्या में पहुंचे युवा
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विभाग में कांस्टेबल संवर्ग के अंतर्गत सीधी भर्ती से जनपदीय पुलिस (पुरुष) के 785 पद, पीएसी आईआरबी के 291 और फायरमैन के 291 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही महिलाओं के लिए 133 पद अनुमन्य करते हुए कुल 445 पदों पर भर्ती होगी।

कुल मिलाकर 1521 सिपाहियों की भर्ती के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पिछले दिनों मुख्यमंत्री के साथ हुई मुख्यालय के अधिकारियों की बैठक में भी यह प्रमुख मुद्दा रहा था। इसमें भी सितंबर माह के भीतर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई थी। 

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन का स्थान बदला

प्रदेश में चल रही फॉरेस्ट गार्ड (वन आरक्षी, पद कोड-102) भर्ती के अभिलेख सत्यापन को लेकर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक बदलाव किया है। यह बदलाव अभिलेख सत्यापन के स्थान में किया गया है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि 10 सितंबर को फॉरेस्ट गार्ड की प्रोविजनल सूची जारी की गई थी।

इसके तहत 28 सितंबर से 11 अक्तूबर तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होना है। पहले इसके लिए ट्रांजिट हॉस्टल, चंद्रबनी, वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट रोड, निकट वन निगम डिपो को चुना गया था। आयोग ने निरीक्षण करने के बाद पाया कि सत्यापन के समय इंटरनेट सर्वर और कंप्यूटर इंस्टॉल करने में परेशानी हो सकती है।

लिहाजा, अभिलेख सत्यापन अब आयोग कार्यालय, निकट महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, थानो रोड, रायपुर में ही किया जाएगा। तिथियों में कोई तब्दीली नहीं की गई है। स्थान परिवर्तन के बारे में उम्मीदवारों को एसएमएस के माध्यम से भी सूचना भेजी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed