फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jobs Assistant Prosecution Officer Interview from January 10 Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehradun: सहायक अभियोजन अधिकारी के इंटरव्यू 10 जनवरी से, एक दिसंबर को जारी हुआ था मुख्य परीक्षा का परिणाम

Sat, 10 Dec 2022 01:05 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 10 Dec 2022 01:05 PM IST
सार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती में  जिन उम्मीदवारों का चयन किया गया है, उनके अनुक्रमांकवार इंटरव्यू 10 जनवरी से 13 जनवरी तक दो सत्र में आयोग के हरिद्वार स्थित कार्यालय में होंगे।

विज्ञापन
Jobs Assistant Prosecution Officer Interview  from January 10 Dehradun Uttarakhand news in hindi
भर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती के इंटरव्यू 10 जनवरी से होंगे। आयोग ने विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) भर्ती की मुख्य परीक्षा का परिणाम एक दिसंबर के जारी किया था।

विज्ञापन


आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, जिन उम्मीदवारों का चयन किया गया है, उनके अनुक्रमांकवार इंटरव्यू 10 जनवरी से 13 जनवरी तक दो सत्र में आयोग के हरिद्वार स्थित कार्यालय में होंगे। इसकी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इंटरव्यू का फार्म वेबसाइट से डाउनलोड कर भर लें। सभी दस्तावेज की स्वप्रमाणित कॉपी के साथ ही मूल दस्तावेज भी इंटरव्यू में लेकर जाएं। किसी भी उम्मीदवार को अलग से कोई सूचना नहीं भेजी जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: हीरो होंडा, पारले जी समेत 150 कंपनियों ने दिया EPR प्लान, देशभर में मात्र 4061 ने कराया जमा
विज्ञापन
विज्ञापन


कनिष्ठ सहायक भर्ती में अंग्रेजी टाइपिंग चार हजार कीवर्ड प्रति घंटा
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कनिष्ठ सहायक भर्ती से संबंधित एक शुद्धि पत्र जारी कर कहा कि जहां अंग्रेजी टाइपिंग में 8,000 कीवर्ड प्रतिघंटा लिखा गया है, वह 4,000 है। इसके अलावा इन सभी पदों का वेतनमान 21,700-69,100 रुपये होगा। इस भर्ती के तहत 71 विभागों के 445 पदों पर 20 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed