देश की नामी कंपनियां बेरोजगार युवाओं को दे रही नौकरी का ऑफर, जल्दी देखें कैसे करें अप्लाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। उत्तराखंड में टिहरी जिला सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार मेला लगाया जा रहा है। 15 फरवरी को रोजगार मेले में पहुंच रही राष्ट्रीय-बहुराष्ट्रीय कंपनियों में करीब 2500 युवाओं को विभिन्न पदों पर नौकरी मिलने की उम्मीद है।
जिला सेवायोजन विभाग की ओर से 15 फरवरी को बौराड़ी के पीआईसी मैदान में वृहद रोजगार मेला लगाया जा रहा है। मेले में रोजगार पाने के लिए अब तक करीब 200 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने सेवायोजन विभाग में अपना पंजीकरण कराया है।
सेवायोजन अधिकारी विक्रम ने बताया कि रजिस्ट्रेशन फार्म प्रत्येक बीडीओ और एसडीएम कार्यालय को भेजे गए हैं। इसके अलावा सेवायोजन कार्यालय में भी पंजीकरण कराया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि अब तक सीआईईपीटी, रिलायंस निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, डेरिंग फोर्स सिक्योरिटी एंड फैसीलिटी, अपोलो होम हेल्थ केयर लि., प्योर सिक्योर हेल्थ केयर लि., लाईन सत्यम टेक्नोलॉजी प्राईवेट लि. जैसी कंपनियों ने मेले में शामिल होने का सहमति पत्र भेज दिया है।
इसके अलावा दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग, एलजी, विप्रो सहित 20 कंपनियों से वार्ता चल रही है। उम्मीद है, कि यह कंपनियां भी मेले में प्रतिभाग कर रोजगार की राह खोलेंगी। उन्होंने कहा कि विभाग ने 2500 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है।
उन्होंने बताया कि सबसे अधिक मांग मेडिकल फील्ड में है। एएनएम, जीएनएम, फार्मासिस्ट के लिए कंपनियों में ज्यादा डिमांड है। इसके अलावा तकनीशियनों के लिए भी रोजगार मेले में खासी मांग है। अधिकांश कंपनियों ने शुरूआती सेलरी पैकेज भी आठ से दस हजार रुपये तक तय किया है।