फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Job Opportunity for retired women personnel in indian Territorial Army

प्रादेशिक सेना में रिटायर्ड महिला कर्मियों को भी इन पदों पर मिलेगा भर्ती का मौका, ये होगी योग्यता

Fri, 04 Jan 2019 09:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Jan 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
Job Opportunity for retired women personnel in indian Territorial Army
आर्मी में भर्ती - फोटो : डेमो

इस बार प्रादेशिक सेना में पूर्व सैनिकों के साथ ही वन, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, जलवायु नियंत्रण विभाग की सेवानिवृत्त महिला कर्मियों को भी सिपाही जीडी में भर्ती होने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


130 इंफेंट्री बटालियन के प्रभारी कमान अधिकारी मेजर पीएस राठौर ने बताया कि भर्ती 4 से 9 फरवरी तक बटालियन के ग्राउंड में होगी। 4 फरवरी को सुबह 7 बजे से प्रमाणपत्र और शारीरिक परीक्षण होगा।
विज्ञापन


6 और 7 फरवरी को शारीरिक परीक्षण में चुने गए अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होगा। 8 और 9 फरवरी को साक्षात्कार होगा। पूर्व सैनिकों के लिए कोई न्यूनतम आयुसीमा निर्धारित नहीं है, लेकिन सेवानिवृत्ति की अवधि पांच साल के भीतर होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के साथ 4 फरवरी को सुबह 7 बजे भर्ती रैली में पहुंचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों पर होगी भर्ती

जेसीओ (जीडी) कनिष्ठ अधिकारी के एक, लिपिक के एक, मोची के दो, लोहार के एक, धोबी के एक, रसोईया के दो, दर्जी के एक पद के साथ ही 49 सिपाही (जीडी)। 49 पदों पर महिलाओं की भी भर्ती होगी।  

पूरे साल में आठ माह मिलेगा काम
बटालियन में पूरे वर्ष में कार्मिकों से कुल 8 माह कार्य लिया जाता है। 8 महीने की सेवा के दौरान साल भर में 30 दिन और 15 दिन के आकस्मिक अवकाश का प्रावधान है। कार्मिकों के सेना के ग्रुप वाई के वेतन, भत्ते देय होंगे। भूतपूर्व सैनिक और भूतपूर्व महिला कर्मी केवल 50 वर्ष तक ही सेवा कर सकते हैं। भूतपूर्व कनिष्ठ अधिकारी, श्रेणी दो अथवा समकक्ष महिला कर्मी 55 साल तक ही सेवा कर सकते हैं।

यह है न्यूनतम योग्यता

सेवानिवृत्त महिला कर्मी जिसने पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, जलवायु नियंत्रण अथवा राज्य वन विभाग में न्यूनतम 20 वर्ष की सेवा की हो। पेंशनधारक के लिए कोई न्यूनतम आयुसीमा नहीं है। सेवानिवृत्ति की अवधि पांच साल के भीतर हो।

बताया कि पुरुष अभ्यर्थी का न्यूनतम भार 50 किलो, महिला का 42 किलो होना चाहिए। ऊंचाई 106 सेमी, गोरखा, गढ़वाली और महिला कर्मी के लिए ऊंचाई 152 सेमी होनी चाहिए। पुरुषों के लिए छाती 82 सेमी और छाती विस्तार न्यूनतम 5 सेमी होना चाहिए। महिलाओं को 5 सेमी छाती विस्तार करने में सक्षम होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed