12 वीं पास युवाओं के लिए वन विभाग में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, ऐसे करें अप्लाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो देर न करें बस यहां अप्लाई करें। उत्तराखंड वन विभाग में 1218 रिक्त पदों पर भर्तियों की अधिसूचना जारी की है। भर्तियां उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह 'ग' के तहत की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 04 जुलाई 2018 है।
नोटिफिकेशन देखने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर लॉगइन करना होगा। होमपेज पर वन विभाग में समूह ‘ग’ के अंतर्गत वन आरक्षी के रिक्त 1218 पदों के संशोधित विज्ञापन हेतु क्लिक करें। लिंक के आगे पीडीएफ ऑप्शन को क्लिक करना होगा। विस्तृत विज्ञापन खुल जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि : 04 जुलाई 2018
नेटबैंकिंग/डेबिट कार्ड के जरिए परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 06 जुलाई 2018
ई-चालान द्वारा परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 09 जुलाई 2018
योग्यता : उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/परिषद या फिर उत्तराखंड राज्य स्थित विद्यालय से इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही एनसीसी का बी/सी प्रमाण पत्र भी हो।
वेतनमान : 21700 से 69100 रुपये।
आयुसीमा : न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष। आयु की गणना 01 जुलाई 2017 के आधार पर की जाएगी।
आवेदन शुल्क : सामन्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये। उत्तराखंड के एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये।
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।
इस तरह से होगा सिलेक्शन
इस तरह से होगा सिलेक्शन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/शारीरिक मापदंड परीक्षा/शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। महिला उम्मीदवारों के लिए लंबाई 150 सेंटी मीटर होनी चाहिए। पुरुष उम्मीदवारों को 10 किलो ग्राम का भार अपनी पीठ पर लेकर 25 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगा। जबकि महिला उम्मीदवारों को अपनी पीठ पर पांच किलोग्राम का भार लेकर 14 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। लिखित परीक्षा के दौरान निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू होगी।शारीरिक मापदंड परीक्षा के लिए पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 163 सेंटी मीटर और सीने का फुलाव 05 सेंटी मीटर होना चाहिए।
पुरुषों के लिए 05 मीटर और महिलाओं के लिए 3.50 मीटर होना चाहिए। इसके साथ लंबी कूद पुरुषों के लिए 04 मीटर और महिलाओं के लिए 02 मीटर निर्धारित है। ऊंची कूद पुरुषों के लिए 1.10 मीटर और महिलाओं के लिए .70 मीटर निर्धारित की गई है। शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
ऐसे करें अप्लाई
ऐसे करें अप्लाई
होम पेज पर वन विभाग में समूह ‘ग’ के अन्तर्गत वन आरक्षी के ऑनलाइन आवेदन लिंक को क्लिक करें। इसके बाद कैंडिडेट पोर्टल में नया रजिस्ट्रेशन के लिएऑप्शन को क्लिक करना होगा। इसके बाद पंजीकरण सेक्शन में दिए लिंक को क्लिक करना होगा। रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा। इसमें मांगी गई जानकारियों को दर्ज करें और सब्मिट कर दें। नये पेज पर फिल-अप-एप्लीकेशन फॉर्म आप्शन को क्लिक करें और नए पेज पर ऑनलाइन आवेदन सेक्शन में क्लिक करें। उम्मीदवार का स्कैन फोटोग्राफ 10 केबी से 50 केबी से अधिक नहीं होना चाहिए। हस्ताक्षर जेपीईजी फार्मेट में होने चाहिए और इनका साइज 10 केबी से 20 केबी तक ही होना चाहिए। इसके साथ ही सब्मिट किए गए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।
अधिक जानकारी यहां से ले सकते हैं।
फोन : 0135-2669658
वेबसाइट : www.sssc.uk.gov.in
ई-मेल : chayanayog@gmail.com