फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   job left In depression youth murdered elderly father, also tried to commit suicide

लॉकडाउन में नौकरी जाने से अवसाद में युवक ने की पिता की हत्या, खुद भी की खुदकुशी की कोशिश

Fri, 19 Jun 2020 01:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 19 Jun 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
job left In depression youth murdered elderly father, also tried to commit suicide
Depression - फोटो : Pixabay

नौकरी चले जाने से अवसाद में आए एक युवक ने अपने बूढ़े पिता की गला रेतकर हत्या कर शव वनखंडी जंगल में फेंक दिया। इसके बाद उसने खुद भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की। वह घटनास्थल से कुछ दूरी पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


बुधवार को मोहल्ला मुंडिया पिस्तौर के वार्ड नंबर पांच निवासी रेनू ने पुलिस को तहरीर दी थी कि 20-25 दिन से उसके घर में रह रहा मौसेरा भाई रणवीर उर्फ बबलू अपने पिता 70 वर्षीय चतर सिंह, निवासी कैनाल कॉलोनी हल्द्वानी को इलाज कराने की बात कहकर रिक्शे से ले गया। उनका पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने तब गुमशुदगी दर्ज कर ली। दो-तीन घंटे बाद रणवीर ने अपने एक रिश्तेदार को फोन कर कहा कि उसने पिता की हत्या कर दी है और खुद भी आत्महत्या कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में नौकरी चली जाने से वह मानसिक संतुलन खो बैठा

रेनू ने पुलिस को ये सूचना दी तो पुलिस ने रात में बरहैनी जंगल समेत कई जगहों की खाक छानी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार को रेनू और उसके जीजा सहित अन्य परिजनों ने बरहैनी जंगल और वनखंडी मंदिर के आसपास खोजबीन की।

इस दौरान झाड़ियों में चतर सिंह का शव मिला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। चतरसिंह के शव से करीब 100 मीटर की दूरी पर बेहोशी की हालत में बबलू भी पड़ा मिला। पुलिस ने उसको सीएचसी में भर्ती कराया है। 

कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मृतक की साली की बेटी रेनू की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज थी। युवक के परिजनों ने बताया है कि युवक ने फोन कर खुद ही हत्या की जानकारी दी थी। अब मुकदमा धारा 302 में तब्दील हो गया है।

प्रथम दृष्टया बेटे ने ही पिता का गला रेता। मौके से एक ब्लेड भी बरामद हुआ है। मृतक की एक बेटी और दामाद हल्द्वानी के कृष्णा कॉलोनी में रहते हैं। बताया जा रहा है कि बबलू दिल्ली में नौकरी करता था। लॉकडाउन में नौकरी चली जाने से वह मानसिक संतुलन खो बैठा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed