{"_id":"575f85d04f1c1bb26511bd68","slug":"job-for-disabled-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों के लिए उत्तराखंड सरकार ने खोला नौकरी का पिटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों के लिए उत्तराखंड सरकार ने खोला नौकरी का पिटारा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 14 Jun 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांगों के लिए उत्तराखंड सरकार अपना पिटारा खोलने जा रही है। अगले माह अनुसूचित जाति, जनजाति और दिव्यांगों की बैकलॉग भर्ती के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही दृष्टिबाधितों के स्किल डेवलपमेंट के लिए योजना बनाई जाएगी। दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी। नगरीय क्षेत्रों में स्थापित की जाने वाली फड़ों में से कुछ दिव्यांगों के लिए आरक्षित होंगी।
विज्ञापन
दृष्टिहीन, मूकबधिर 50 प्रतिशत से अधिक विकलांगजनों को 20 लाख रुपये तक के मूल्य पर स्टांप शुल्क में छूट प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को बीजापुर हाउस में हुई बैठक में अफसरों को उक्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि दृष्टिबाधितों के स्किल डेवलपमेंट की योजना बनाने के लिए इस क्षेत्र में कार्य कर रही प्रमुख संस्थाओं के प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए एक समिति बनाई जाए। सितंबर में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के लिए समिति बनाई जाए, जिसमें राज्य के प्रमुख दिव्यांग खिलाड़ियों को शामिल किया जाए।
दुर्गम स्थानों पर तैनात दृष्टिहीन कार्मिकों को सुगम में स्थानांतरित करने के शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, प्रमुख सचिव ओमप्रकाश, राधा रतूड़ी, सचिव डा. भूपेंद्र कौर औलख, दिलीप जावलकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।