{"_id":"5a5cfa254f1c1ba5268b4a1b","slug":"jhanda-mela-2018-preparation-started-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: झंडा मेले की तैयारियां शुरू, इन्हें मिलेगा दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: झंडा मेले की तैयारियां शुरू, इन्हें मिलेगा दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का मौका
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
देहरादून में झंडा मेला
- फोटो : demo pic/amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाल्गुन मास की पंचमी तिथि को लगने वाले झंडा मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। होली के पांचवें दिन से शुरू होने वाले झंडा मेला का आयोजन इस बार छह मार्च होगा। मेले के दौरान इस बार दर्शनी गिलाफ लुधियाना के अर्जुन सिंह चढ़ाएंगे।
विज्ञापन
मेला शुरू होने से पहले श्री महंत संगत को लेने पैदल सहसपुर तक जाते हैं। इसके बाद परंपरा के अनुसार वहां से कांवली क्षेत्र होते हुए संगत को दरबार साहिब लाया जाता है। मेले में देश-विदेश से संगत पहुंचती हैं।
विज्ञापन
दरबार साहिब के व्यवस्थापक कैलाश चंद्र जुयाल ने बताया कि फाल्गुन मास की पंचमी तिथि (6 मार्च) को ऐतिहासिक झंडे मेले का आरोहण होगा। इसके साथ ही मेला शुरू हो जाएगा। झंडा जी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
इस बार लुधियाना के अर्जुन सिंह दर्शनी गिलाफ चढ़ाएंगे। गिलाफ चढ़ाने की बुकिंग 30 साल पहले अर्जुन सिंह के पिता ने कराई थी। कैलाश चंद्र जुयाल के अनुसार वर्ष 2116 तक के लिए दर्शनी गिलाफ की बुकिंग हो चुकी है। इसके अलावा शनील गिलाफ चढ़ाने की बुकिंग वर्ष 2041 के बाद के लिए शुरू हो गई है