फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jewellery and cash worth Rs 45 lakh stolen

Dehradun News: दिनदहाड़े लॉकर का ताला तोड़कर 45 लाख के जेवर और नकदी चोरी

Fri, 23 May 2025 02:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth Rs 45 lakh stolen

विज्ञापन
पटेलनगर थाना क्षेत्र के बडोवाला में चोरों ने घर में घुसकर लॉकर का ताला तोड़कर 45 लाख रुपये के जेवर और 1.20 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमन रावत निवासी बडोवाला चंदन विहार ने पुलिस को बताया कि 19 मई को दोपहर एक बजे वह अपनी पत्नी के साथ पानी का बिल जमा करने के लिए बसंत विहार स्थित पेयजल कार्यालय गए हुए थे। दो घंटे बाद तीन बजे जब वे घर पहुंचे तो मेन गेट का अंदर से ताला टूटा हुआ था। उन्होंने जब घर के अंदर जाकर देखा तो लॉकर का भी ताला टूटा था। उसमें रखे जेवर और नकदी गायब थी। पीड़ित के मुताबिक चोरों ने लॉकर से तीन सोने की चेन, पांच अंगूठी, एक ब्रस्लेट, छह जोड़ी बाली, दो मंगलसूत्र, सात नाक की बाली, दो चांदी की पायल और 1.20 लाख रुपये नकदी चुराई है। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए थे। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। चोर को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed