फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jewellery and cash stolen by breaking the locks of a closed room

Dehradun News: बंद कमरे के ताले तोड़कर आभूषण और नकदी उड़ाई

Mon, 11 Nov 2024 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen by breaking the locks of a closed room
I
विज्ञापन

II-बेटे से मिलने असम गया था परिवार, पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी कैमरे की फुटेज
I
Iथाना क्षेत्र सेलाकुई के हरिपुर में ट्रांसपोर्ट कर्मचारी के कमरे के ताले चटका कर चोरों ने आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।पुलिस ने सूचना पर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस सीसीटीवी कैमरा की फुटेज से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ नए कानून बीएनएस के तहत चोरी संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
I
I
I
Iजानकारी के अनुसार रविवार को सेलाकुई थाना पुलिस को हरिपुर में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी के घर में चोरी की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी शैंकी कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रकाश भट्ट ने पुलिस को बताया कि वह करीब आठ साल से हरिपुर में किराए के कमरे में रह रहे हैं।
विज्ञापन

I
Iबताया कि दीपावली पर वह परिवार के साथ अपने बेटे के पास गुवाहाटी (असम) गए थे। रविवार को मकान मालिक ने उनको कॉल कर सूचना दी कि उनके कमरे के दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं। बताया कि भीतर सारा सामान बिखरा हुआ है। बताया कि सूचना पर वह रविवार शाम को ही सेलाकुई स्थित अपने घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iउन्होंने बताया कि चोर कमरे से एक सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, कान की तीन जोड़ी बालियां, लैपटॉप और करीब नौ हजार रुपये की नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपी की पहचान की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed