फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jeep fell in to ditch, one dead.

जीप खाई में गिरी, एक की मौत, चार घायल

Mon, 14 Sep 2015 08:14 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कालसी
ब्यूरो / अमर उजाला, कालसी Updated Mon, 14 Sep 2015 08:14 AM IST
विज्ञापन
jeep fell in to ditch, one dead.

कालसी में जल विद्युत निगम की जीप के खाई में गिरने से जेई की मौत हो गई। जीप में सवार चार कर्मचारी घायल हो गए।

विज्ञापन


एक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जेई की मौत की खबर मिलते ही घर में शोक की लहर है। वह मूल रूप से बागेश्वर जिले के आरे गांव के रहने वाले हैं। जिस जगह दुर्घटना हुई वहां मोड़ है।

माना जा रहा है कि चालक के मोड़ नहीं काट पाने से हादसा हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जल विद्युत निगम के पांच कर्मचारी जीप में सवार होकर डाकपत्थर से इछाड़ी डैम जा रहे थे।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे हरिपुर-कोटी-मीनस मार्ग पर कोलिया खड्ड के समीप चालक नियंत्रण खो बैठा और जीप करीब 25 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में भूपेश खेतवाल (43) पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी टौंस कालोनी डाकपत्थर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से गुजर रहे दो बाइक सवारों ने इसकी जानकारी पुलिस के साथ ही आसपास के लोगों को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष हरिओमराज चौहान मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव और घायलों को बाहर निकाला। निजी वाहनों से उन्हें लाइन जीवनगढ़ स्थित कालिंदी अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों की पहचान जेई सुल्तान सिंह (35) पुत्र केदार सिंह निवासी बिरपा तहसील चकराता, श्याम सिंह (38) पुत्र ककाड़ी तहसील कालसी, खजान सिंह (40) पुत्र काशीराम निवासी दोऊ तहसील कालसी और चालक जगदीश (45)  पुत्र फांकिया निवासी व्यास भूड़ कालसी के रूप में हुई। श्याम सिंह के सिर पर चोट के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।


लोकप्रिय थे जेई भूपेश
जेई भूपेश खेतवाल का जन्म बागेश्वर जिले के दुर्गम गांव आरे में हुआ। कई वर्षों तक उन्होंने दिल्ली में प्राइवेट नौकरी की। करीब सात साल पहले उनकी उत्तराखंड जल विद्युत निगम में नौकरी लगी। वे सिविल विंग में थे। अपनी कार्यशैली और व्यवहार के कारण खूब लोकप्रिय थे। उनकी मौत की खबर से परियोजना क्षेत्र डाकपत्थर में मातम छा गया है। उनके दो बेटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed