फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   JE-AE exam paper leak case declared reward on three accused including absconding ex-BJP Mandal President

Uttarakhand paper Leak: फरार भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष समेत तीन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित

Sun, 12 Feb 2023 04:33 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 12 Feb 2023 04:33 PM IST
सार

जेई और एई पेपर लीक मामले में आरोपी अनुभाग अधिकारी और भाजपा नेता सहित तीन आरोपियों को एसआईटी ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। वहीं, आरोपी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल की तलाश में एसआईटी उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
JE-AE exam paper leak case declared reward on three accused including absconding ex-BJP Mandal President
एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेई और एई पेपर लीक मामले में फरार भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल समेत तीन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। एसएसपी हरिद्वार ने बताया कि संजय धारीवाल के अलावा अनुराग पांडे और डेविड नाम का आरोपी इसमें शामिल है। 

विज्ञापन

 

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सहायक अभियंता (एई) और अवर अभियंता (जेई) की लिखित भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक के आरोपी अनुभाग अधिकारी और भाजपा नेता सहित तीन आरोपियों को एसआईटी ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। वहीं, आरोपी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल की तलाश में एसआईटी उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...UKPSC Papers: पटवारी-जेई भर्ती परीक्षा में 56 नकलची अभ्यर्थियों की सूची जारी, आगामी परीक्षाओं में नहीं बैठेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
एई-जेई भर्ती परीक्षा मामले में खुलासा हुआ था कि संजीव कुमार ने ही 28 लाख रुपये लेकर संजीव चतुर्वेदी को प्रश्नपत्र दिया था। इसके बाद चतुर्वेदी ने ही शिक्षक राजपाल की सहायता से प्रश्नपत्र को बाजार में उतारा था। भाजपा नेता संजय धारीवाल अभी हत्थे नहीं चढ़ पाया है। एसआईटी उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापा मार रही है, मगर वह हाथ नहीं लग पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed