फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   JCB of Uttarakhand Jal Vidyut Nigam Limited will once

Dehradun News: 284 दिन बाद आज फिर शक्तिनहर के किनारे अतिक्रमण पर गरजेगी जेसीबी

Fri, 29 Dec 2023 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
JCB of Uttarakhand Jal Vidyut Nigam Limited will once
I- यूजेवीएनएल के नोटिस देने के बाद भी अतिक्रमण खाली नहीं करने वाले 104 कब्जे होंगे ध्वस्त, 15 पक्के, 89 कच्चे- 100 पुलिसकर्मियों के साथ यूजेवीएनएल की टीम करेगी कार्रवाईI
विज्ञापन


284 दिन बाद आज (शुक्रवार) को शक्तिनहर के किनारे एक बार फिर उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड की जेसीबी गरजेगी। ढालीपुर से कुल्हाल के बीच नहर पटरी से 104 अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। यूजेवीएनएल, प्रशासन और पुलिस ने कब्जे हटाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। विकासनगर सीओ सर्किंल के थानों-चौकियों के करीब 100 पुलिसकर्मियों के साथ अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




यूजेवीएनएल ने परियोजना क्षेत्र में शक्तिनहर पटरी के किनारे करीब 600 अतिक्रमण चिह्नित किए थे। गत 19 मार्च को वह दिन आया, जब अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। तीन दिनों में यूजेवीएनएल ही करीब 500 अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। ढालीपुर से कुल्हाल के बीच भी अतिक्रमण हटाया जाना था, लेकिन तब यूजेवीएनएल ने कार्रवाई को रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




ढालीपुर से कुल्हाल के बीच यूजेवीएनएल ने 104 अवैध कब्जे चिह्नित किए हैं। इनमें 15 पक्के और 89 कच्चे निर्माण है। सभी अतिक्रमणकारियों को यूजेवीएनएल ने नोटिस जारी कर दिए थे। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर यूजेवीएनएल, प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के बीच पिछले एक महीने से मंथन चल रहा था।



आखिरकार नए साल से पहले अवैध कब्जों पर कार्रवाई के लिए 29 दिसंबर का दिन मुकर्रर किया गया। शुक्रवार को सुबह नौ बजे आसान बैराज कैंटीन पर अतिक्रमण हटाओ अभियान की टीम एकत्र होगी। टीम में एसडीएम विनोद कुमार, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, सीओ विकासनगर भाष्कर शाह, कोतवाली प्रभारी विकासनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी, विकासनगर कोतवाली, कालसी, सहसपुर, सेलाकुई व संबंधित सभी चौकियों के करीब 100 पुलिसकर्मी और यूजेवीएनल के अधिकारी शामिल रहेंगे। अतिक्रमण मुक्त स्थान पर सोलर पावर प्रोजेक्ट का निर्माण किया जाना है।



I I
I
I

Iअवैध कब्जों को हटाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस जारी कर दिए गए थे। कब्जे की कार्रवाई का खर्च अतिक्रमणकारियों से वसूल किया जाएगा। शुक्रवार सुबह से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होगी।

I

I
I

Iअभय सिंह, अधिशासी अभियंता, यूजेवीएनएल
I

I -
I

I
I

Iअतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर सभी सुरक्षा इंतजाम पुख्ता कर लिए गए हैं। करीब 100 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्रवाई की जाएगी। व्यवधान डालने वाले लोगों से पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी।
I

Iभाष्कर शाह, सीओ, विकासनगरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed