फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jaunsar youth won bronze in handball

Dehradun News: हैंडबाल में जौनसार के युवा ने जीता कांस्य

Thu, 13 Feb 2025 09:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
Jaunsar youth won bronze in handball
फोटो....
विज्ञापन

चकराता। तहसील क्षेत्र के बुरास्वा गांव के निवासी सत्यम भारती ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड हैंडबाल टीम में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। स्थानीय युवा के प्रदर्शन से उनके गांव व जौनसार बावर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है। सत्यम रावत अपने चाचा के साथ देहरादून में रहते हैं। जहां से उन्होंने हैंडबाल को अपना कॅरिअर के रूप में अपनाया। जिला स्तर और उसके बाद प्रदेश स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के अवसरों के साथ सत्यम को बंगलुरु समेत देश के कई राज्यों में हैंडबाल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का मौका मिला। हाल में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हैंडबाल की प्रदेश टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जिसके लिए टीम को कांस्य पदक प्रदान किया गया है। जौनसार बावर के बुरास्वा गांव के किसान अरविंद रावत के पुत्र सत्यम रावत जब कांस्य पदक लेकर घर पहुंचे तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी सत्यम रावत की इस उपलब्धि की सराहना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed