फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jaunsar Titans won the trophy in Kabaddi Open League

Dehradun News: कबड्डी ओपन लीग में जौनसार टाइटंस ने जीती ट्रॉफी

Tue, 09 Jun 2026 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Jaunsar Titans won the trophy in Kabaddi Open League
कालसी। जौनसार बावर सांस्कृतिक सांस्कृतिक पुनरुत्थान समिति बहलाड़ के माध्यम से आयोजित की जा रही खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन वॉलीबॉल, कबड्डी, कैरम आदि खेल प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल मुकाबलों में अलग-अलग टीमों ने अपने शानदार प्रदर्शन के आधार पर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के वॉलीबॉल गांव वाइज मुकाबले में मदर्सू की टीम ने लखवाड़ को पराजित करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी ओपन लीग में जौनसार टाइटंस ने प्रथम व चौहान टाइल्स ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी गांव वाइज मुकाबले में भंजरा प्रथम स्थान पर और टिमरा दूसरे स्थान पर रहा। कैरम डबल में कुलदीप तोमर लोहारना व मनोज सीला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि मनोज लाछा वह भरत सीला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कैरम सिंगल में मनोज सीला प्रथम और अरविंद सीला द्वितीय स्थान पर रहे। जंगाबाजी नृत्य में नरेंद्र एंड पार्टी मसराड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व श्याम सिंह एंड पार्टी बहलाड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रासौ नृत्य में बबीता ग्राम बाढौ की टीम प्रथम रही और राधा एंड पार्टी बाढौ की टीम द्वितीय स्थान पर रही। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अनिल डाबरा प्रथम, कार्तिक रखटाड़ द्वितीय, अभिषेक डाबरा तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर खत बहलाड़ के अध्यक्ष बलबीर सिंह चौहान, स्याणा गजेंद्र चौहान, समिति के अध्यक्ष नरेश चौहान, पूरण चौहान, खुशीराम जोशी, नरेंद्र तोमर आदि ने टीम व व्यक्तिगत विजेताओं को पुरस्कार की धनराशि का चेक ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed