फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jaunsar's daughter 'Swati' raised the value of Uttarakhand

जौनसार की बेटी ‘स्वाति’ ने बढाया उत्तराखण्ड का मान

Sat, 04 Jan 2020 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Jaunsar's daughter 'Swati' raised the value of Uttarakhand
आईआईटी खड़गपुर में संपन्न हुई 54वीं अंतर आईआईटी महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतन? - फोटो : VIKAS NAGAR
जौनसार बावर की बेटी स्वाती रावत ने आईआईटी खड़गपुर में संपन्न हुई 54वीं अंतर आईआईटी महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रच दिया। स्वाती की कप्तानी की बदौलत आईआईटी खड़गपुर के इतिहास में करीब 22 साल बाद यह पहला मौका आया है। जब महिला बॉस्केटबॉल का खिताब उसके झोले में गया है।
विज्ञापन

मूल रूप से कालसी विकासखंड के झुसौ-भाखरो की रहने वाली स्वाती वर्तमान में आईआईटी खड़गपुर में एमटैक इंडिग्रेटेड डिग्री की चतुर्थ वर्ष की छात्रा है। उनके पिता आनंद सिंह रावत वर्तमान में एफआरआई देहरादून में ‘तकनीकी अधिकारी’ के पद पर कार्यरत हैं। स्वाती की कप्तानी में रचे गए इस इतिहास से क्षेत्रीय लोगों में हर्ष की लहर है।
विज्ञापन

स्वाति की स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय एफआरआई से हुई है। स्वाति को बचपन से ही खेलकूद का खासा शौक रहा है। स्वाति का कहना है कि यदि अपनी रुचि के अनुसार तन-मन से मेहनत की जाए तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। उन्होंने कहा कि वे अपनी पढाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अपना योगदान जारी रखेंगी। स्वाति का सपना पढाई पूरी करके इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भारत की सेवा करते हुए भारत की समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देने का है। स्वाति ने 14 से 23 दिसंबर तक आयोजित हुए इस खेल प्रतियोगिता में बतौर बॉस्केट बॉल टीम के कप्तान के रूप में प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed