फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jaunsar Bawar's high peaks covered with snow white sheet

बर्फ की सफेद चादर से ढकीं जौनसार बावर की ऊंची चोटियां

Wed, 08 Jan 2020 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Jaunsar Bawar's high peaks covered with snow white sheet
चकराता क्षेत्र में बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक। - फोटो : VIKAS NAGAR
मौसम के बदले मिजाज के बीच जौनसार बावर की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं। लोखंडी, देववन, खंडबा, व्यास शिखर, मुंडाली, मोयला टॉप समेत कई ऊंची चोटियों पर छह इंच से एक फिट तक बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते पूरा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। वहीं चकराता छावनी बाजार क्षेत्र में भी शाम करीब पांच बजे से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। चकराता छावनी बाजार में यह सीजन का दूसरा हिमपात है जबकि, ऊंची चोटियों पर सीजन की यह तीसरी बर्फबारी है।
विज्ञापन

रविवार शाम से ही चकराता और आसपास के इलाकों में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। सुबह होते-होते ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। दोपहर तक ऊंची चोटियों पर छह इंच से लेकर एक फिट तक बर्फ पड़ गई।
विज्ञापन

उधर, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की सूचना मिलते ही चकराता में ठहरे पर्यटकों ने बड़ी संख्या में देवबन व लोखंडी का रुख किया। बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फबारी में मौज-मस्ती करते नजर आए। यहां सभी जगह ऊंची चोटियां पर्यटकों से गुलजार नजर आई। वहीं कड़ाके की सर्दी के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। चकराता का अधिकतम तापमान चार और न्यूनतम एक डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम होते-होते छावनी बाजार क्षेत्र में बर्फबारी देख पर्यटकों के चेहरे पर खासा रौनक देखने को मिली। विकासनगर में भी दिनभर बारिश का दौर जारी रहा। जिसके चलते लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा शाम ढलते ही लोग जल्द ही अपनी दुकानें बंद कर घर को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed