फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   japendra targetted saket bahuguna

बहुगुणा को परेशान कर रहा सीएम का 'भूत'

Thu, 24 Apr 2014 12:14 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 24 Apr 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
japendra targetted saket bahuguna

रालोद के टिहरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी कुंवर जपेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी साकेत बहुगुणा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जपेंद्र ने साकेत के पिता विजय बहुगुणा के मुख्यमंत्रित्व काल के बहाने साकेत बहुगुणा पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


पढ़ें,चारधाम यात्रा पर जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी
विज्ञापन


जपेंद्र ने आरोप जड़ा है कि कांग्रेस ने जिस मुख्यमंत्री को कई आरोपों के बाद हटाया अब उसी के बेटे को टिकट देकर प्रत्याशी चयन पर सवाल खड़ा कर दिया है।

पढ़ें, यहां पर वोटिंग की कहानी जानकर चौंक जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विजय बहुगुणा मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश के लिए कुछ नहीं कर पाए तो अब उनका बेटा साकेत क्या करेगा।

भाजपा पर भी साधा निशाना
पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में जपेंद्र ने कहा कि कांग्रेस के साथ भाजपा का भी राज्य विकास में कोई योगदान नहीं रहा है।

पढ़ें, उक्रांद को बड़ा झटका, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे प्रत्याशी

उन्होंने कहा कि अब तक दोनों दलों की प्रदेश में सरकार रही है जिसमें 156 घोटाले हुए हैं, लेकिन एक दल दूसरे के खिलाफ कभी जांच नहीं बैठाता।

मूल निवास को बनाया मुद्दा
जपेंद्र ने कहा कि वह चुनाव में राज्य विकास के मुद्दे को लेकर उतर रहे हैं। उनका मूल निवास और जाति प्रमाण पत्र का मुद्दा राज्य के प्रत्येक नागरिक के हित में है।

पढ़ें, गजब! हरीश ने लगाया बसपा विधायकों का जयकारा

राज्य गठन के बाद से यह के कुछ क्षेत्रों में बाशिंदों को उनके मूलनिवास और जाति प्रमाण पत्र के अधिकार से वंचित रखा जा रहा है, जिसका वह कड़ा विरोध करते रहे हैं।

जपेंद्र ने कहा कि रालोद पांचों सीट पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही थी, लेकिन भाजपा कांग्रेस ने उनके चयनित प्रत्याशी को राजनीति के तहत अपने दलों में मिला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed