फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Janta and Kumbh Express will not run for three months Railways Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, तीन माह नहीं चलेंगी ये ट्रेन, कोहरे को देखते हुए लिया गया निर्णय

Thu, 01 Dec 2022 02:52 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 01 Dec 2022 02:52 PM IST
सार

देहरादून रेलवे स्टेशन से चलने वाली प्रमुख दो ट्रेन अगले तीन माह नही चलेंगी। अचानक से ट्रेन रद्द होने की वजह से उनके सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। क्योंकि दूसरी किसी ट्रेन का टिकट कंफर्म होगा या नहीं ये भी पता नहीं है। 

विज्ञापन
Janta and Kumbh Express will not run for three months Railways Uttarakhand news in hindi
ट्रेन - फोटो : istock

विस्तार

कोहरे को देखते हुए और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे ने दो ट्रेन रद्द करने का निर्णय लिया है। हालांकि, ट्रेंने रद्द होने की वजह से हजारों यात्रियों को दिक्कतें शुरू हो गई हैं। रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून से बनारस जाने वाली जनता एक्सप्रेस दो दिसंबर से तीन मार्च तक रद्द की गई है।

विज्ञापन


दून स्टेशन से चलने वाली प्रमुख ट्रेन जनता और कुंभ एक्सप्रेस को तीन माह के लिए रद्द कर दिया गया है। देहरादून से हावड़ा जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस तीन दिसंबर से एक मार्च तक नहीं चलेगी। स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि उपासना एक्सप्रेस को फिलहाल रद्द नहीं किया गया है।
विज्ञापन


ये ट्रेन अपने निर्धारित तिथि और समय पर ही चलेगी। उन्होंने बताया कि अगर कोई ट्रेन रद्द होती है तो इसकी सूचना पूर्व में दे दी जाएगी। इधर, उक्त दो ट्रेन रद्द होने की वजह से इस रूट के यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। ऐसे कई यात्री हैं जो तीन-तीन माह पहले ही टिकट बुक करा चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैकल्पि व्यवस्था करने की मांग

अचानक से ट्रेन रद्द होने की वजह से उनके सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। क्योंकि दूसरी किसी ट्रेन का टिकट कंफर्म होगा या नहीं ये भी पता नहीं है। इस रूट के यात्रियों की मांग है कि रेवले प्रशासन द्वारा कोई वैकल्पि व्यवस्था की जाए। इधर, स्टेशन अधीक्षक ने कहा कि कोहरे को देखते हुए इन ट्रेनों को सर्दियों में रद्द करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: पर्वतीय क्षेत्रों में पांच, मैदानी क्षेत्रों में 10 और इससे कम छात्र वाले स्कूल होंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed