फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Janny found the tunnel of wine in bindal basti

जैनी ने ढूंढी शराब की सुरंग, नजारा देख पुलिस भी रह गई दंग

Wed, 29 Mar 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 29 Mar 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
Janny found the tunnel of wine in bindal basti

एंटी नारकोटिक्स डॉगी जैनी ने बिंदाल बस्ती में चेकिंग के दौरान शराब की सुरंग खोज निकाली। यहां शराब का बड़ा जखीरा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने टायलेट के अंदर बनी सुरंग से देसी और अंग्रेजी शराब के अलावा बीयर की पेटियां बरामद की हैं। छापेमार कार्रवाई के दौरान मकान में कोई नहीं मिला। पुलिस मकान में रहने वाले किरायेदार की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


नशा विरोधी मुहिम के तहत स्नूकर प्वाइंट के बाद मंगलवार को शराब तस्करों की बारी थी। शाम को पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह के नेतृत्व में कैंट, कोतवाली, डालनवाला समेत कई थाने की पुलिस ने बिंदाल बस्ती की घेराबंदी की। यह इलाका नशाखोरी के लिए सबसे संवेदनशील माना जाता है। पुलिस टीम के साथ एंटी नारकोटिक्स की डॉगी जैनी भी थी। संदिग्ध मकानों की तलाशी के दौरान पुलिस को एक मकान में बड़ी कामयाबी मिली। 
विज्ञापन


जैनी सूंघते हुए मकान के हिस्से में बने टायलेट पर जाकर रुक गई। गेट बंद होने के कारण पुलिस को भी लगा कि यह टायलेट है, लेकिन दरवाजा खोला गया तो अंदर दूसरा ही नजारा था। टायलेट के अंदर से नीचे जाने का रास्ता बनाया गया था। पुलिस टीम अंदर गई तो शराब का जखीरा मिल गया। पुलिस सुरंग में छिपाकर रखी गई देसी, अंग्रेजी शराब के अलावा बीयर की पेटियां बाहर निकालकर लाई। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि तलाशी में शराब और बीयर की करीब 30 पेटियां मिली हैं। मकान में रहने वाले किरायेदार की तलाश में दबिश चल रही है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद नेटवर्क का खुलासा हो पाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल में शराब की 10 भट्टियां तोड़ी 
पटेलनगर पुलिस ने नया गांव के जंगल में चल रही शराब की भट्टियों को तोड़ दिया है। मंगलवार को सूचना के आधार पर पुलिस ने जंगल में छापेमारी की। हालांकि, वहां कोई मिला नहीं, लेकिन पुलिस ने करीब 10 शराब की भट्टियों को तोड़ दिया। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि जानकारी के आधार पर कुछ नाम आए हैं, जिनके खिलाफ साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed