{"_id":"683b59095d62bd14c00eead9","slug":"jammu-and-kashmir-beat-goa-by-73-runs-dehradun-news-c-5-1-drn1031-704913-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जम्मू-कश्मीर ने गोवा को 73 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जम्मू-कश्मीर ने गोवा को 73 रनों से हराया
विज्ञापन
गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। छिद्दरवाला स्थित निजी क्रिकेट मैदान में पहला मैच जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन और गोवा क्रिकेट एसोसिशन के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें जम्मू-कश्मीर की टीम ने 73 रनों से जीत हासिल की।
टॉस जीतकर गोवा की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। जम्मू-कश्मीर की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 311 रन बनाए। टीम के लिए सबसे अधिक यावर हसन ने 61 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोवा की टीम कोई खास असर नहीं दिखा पाई। आलम यह रहा कि पूरी टीम 41 ओवर में 238 रनों पर ऑलआउट हो गई और 73 रनों से मैच हार गई। दूसरा मैच महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में केरला क्रिकेट एसोसिएशन और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मध्य खेला गया। केरला ने टॉस जीत जीत पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। टीम के लिए सलमान ने 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल की टीम ने 35.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर छह विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए एकांत ने 102 रनों की शतकीय पारी खेली।