{"_id":"5e909e668ebc3e6fe9099c4c","slug":"jamati-and-family-corona-report-negative68","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Uttarakhand: जमातियों के संपर्क में आए 500 लोग, 1500 जमाती चिन्हित, 1481 किए क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus Uttarakhand: जमातियों के संपर्क में आए 500 लोग, 1500 जमाती चिन्हित, 1481 किए क्वारंटीन
Fri, 10 Apr 2020 11:19 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:19 PM IST
सार
- 15 अप्रैल दून मेडिकल कालेज में शुरू होगी सैंपल जांच
- निजामुद्दीन मरकज से लौटे जमाती और परिजनों की रिपोर्ट नेगेटिव
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विस्तार
प्रदेश में बाहर से आए जमातियों के संपर्क में लगभग पांच सौ लोग आए हैं। अब तक 1500 जमातियों की पहचान की गई है। इसमें 1481 को संस्थागत व घरों में क्वारंटीन किया गया है। जो जमाती बाहरी राज्यों में हैं, उनका पता लगाने के लिए संबंधित राज्यों की पुलिस से सूचना एकत्रित की जा रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सचिवालय स्थिति मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता में उत्तराखंड आपदा प्रबंध प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिद्धिम अग्रवाल और अपर सचिव स्वास्थ्य
विज्ञापन
युगल किशोर पंत ने यह जानकारी दी। रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि एक जनवरी के बाद प्रदेश में विभिन्न जमातों से 1500 लोग आए हैं।
इनके संपर्क में पांच सौ लोग आए हैं। ब्लाक स्तर पर गठित टीमों के माध्यम से सत्यापन करने के लिए बाहर से और संपर्क में आने वाले सभी को क्वारंटीन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सात जमातियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें पांच जमातियों को क्वारंटीन किया गया है। जबकि दो लोगों की तलाश है।
विज्ञापन
15 अप्रैल दून मेडिकल कालेज में शुरू होगी सैंपल जांच
अपर सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि प्रदेश में कोरोना सैंपलों में तेजी आने से 15 अप्रैल से दून मेडिकल कालेज में भी सैंपलों की जांच शुरू की जाएगी। अभी तक प्रदेश में मेडिकल कालेज हल्द्वानी और एम्स ऋषिकेश में सैंपल जांच की जा रही है। प्रदेश सरकार की ओर से सैंपल जांच लैब बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है।
निजामुद्दीन मरकज से लौटे जमाती और परिजनों की रिपोर्ट नेगेटिव
दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से लौटे तब्लीगी जमात और उनके परिजनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिससे प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने राहत की सांस ली है। बीते दिन 12 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण मिलने के बाद भगतसिंह कॉलोनी, डोईवाला का एक गांव, लक्खीबाग, कारगी ग्रांट को सील कर दिया था। यहां सात किलोमीटर की परिधि में बफर जोन घोषित किया गया है। वहीं, जमात और जमातियों के परिजनों समेत संपर्क में आए 150 लोगों को तीन क्वारंटीन सेंटरों में क्वारंटीन किया गया। कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डा. दिनेश चौहान के अनुसार फ्राइडे को 90 लोगों की कोरोना जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सभी लोगों की लगातार जांच कराई जा रही है। जिनमें से अब तक 29 लोगों की नेगेटिव रिपोर्ट आई है।