फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jal sansthan EE fight and beat with old age person

हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता ने किया जल संस्थान के ईई, एई समेत पांच पर रंगदारी का केस

Sun, 20 May 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 20 May 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
jal sansthan EE fight and beat with old age person
कोर्ट

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता (ईई), सहायक अभियंता (एई) समेत पांच कार्मिकों पर रंगदारी मांगने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


टुल्लू पंप के इस्तेमाल के खिलाफ जल संस्थान की ओर से की र्गई कार्रवाई की जद में आए एक उपभोक्ता की रिश्तेदार अधिवक्ता की तहरीर पर शुक्रवार को मामला दर्ज हुआ है। वहीं दूसरी ओर आरोपियों ने अधिवक्ता के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज होने से भड़के कर्मचारियों ने अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई न होने पर हड़ताल की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता नेहा बोरा की तहरीर पर जाजरदेवल थाना पुलिस ने देर शाम ईई विशाल कुमार, एई विनय जोशी, लाइनमैन राकेश कापड़ी और दो अज्ञातकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोप है कि ईई समेत सभी कार्मिक एकराय होकर वादी नेहा बोरा के नाना नारायण प्रसाद खनका के घर में घुसे और मारपीट की। आरोपियों ने उनकी संपत्ति को क्षति पहुंचाई और गाली-गलौज की। कहा कि उपभोक्ता से कार्रवाई से बचने के लिए रंगदारी भी मांगी। अभियुक्तों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147 (बलवा), 352 (आपराधिक बल प्रयोग), 384 (अवैध वसूली), 427 (संपत्ति को क्षति पहुंचाना), 452 (अवैध रूप से प्रवेश), 504 (गाली देना) के तहत आरोप पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता नेहा ने पुलिस से आरोपी सरकारी कार्मिकों की गिरफ्तारी की मांग की है। बता दें कि बृहस्पतिवार शाम जल संस्थान ने जाजरदेवल क्षेत्र में टुल्लू पंप के इस्तेमाल के खिलाफ अभियान चलाया था। इस दौरान चार उपभोक्ताओं को टुल्लू पंप का इस्तेमाल करते पकड़ा गया। इनके पंप जब्त कर लिए गए थे। उपभोक्ता नारायण प्रसाद का टुल्लू पंप भी जब्त किया गया था। थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी है।

कर्मचारियों की जिले भर में टूल डाउन की चेतावनी
अफसरों के खिलाफ एफआईआर पर जल संस्थान के कर्मी भड़क उठे हैं। उन्होंने अधिवक्ता पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप के साथ पुलिस को क्रॉस तहरीर दी है। कार्रवाई के लिए शनिवार रात 12 बजे तक की मोहलत दी गई है। इसके बाद जिले भर में टूल डाउन की चेतावनी दी है। डीएम सी रविशंकर का कहना है कि जल संस्थान की शिकायत पर आरोपी अधिवक्ता पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed