फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jai Ram Thakur said BJP government is necessary for development of Uttarakhand started a door-to-door campaign

जयराम ठाकुर बोले: उत्तराखंड के विकास के लिए भाजपा सरकार जरूरी, घर-घर प्रचार अभियान की शुरुआत की

Tue, 01 Feb 2022 09:28 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून) Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 01 Feb 2022 09:28 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बरोटीवाला में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है।

विज्ञापन
Jai Ram Thakur said BJP government is necessary for development of Uttarakhand started a door-to-door campaign
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विकासनगर के बरोटीवाला में घर-घर प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने भाजपा के प्रचार की गीत की लॉन्चिंग भी की। उन्होंने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बरोटीवाला में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास की योजनाओं का बड़े पैमाने पर क्रियान्वयन किया गया है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार की योजनाओं का संचालन भाजपा के प्रतिनिधि व उनकी सरकार के माध्यम से किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश को कांग्रेस मुक्त बनाने की दिशा में क्षेत्र के मतदाताओं को भी अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने बरोटीवाला में घर-घर प्रचार अभियान की शुरुआत करने के साथ ही भाजपा प्रचार गीत की लॉन्चिंग भी की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम, मुन्ना सिंह चौहान, रचिता ठाकुर, अनुज गुलेरिया, रूमीराम जसवाल, जगदीश चंद्र, हरीचंद लक्खरवाल, प्रदीप ठाकुर, मोहित शर्मा और आशा चौहान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed